फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Today only 600 health workers will get Corona vaccine

आज सिर्फ 600 स्वास्थ्य कर्मियों को ही लगेगा कोरोना का टीका, जानिए क्या है वजह

Sat, 16 Jan 2021 02:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Jan 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Today only 600 health workers will get Corona vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गोरखपुर में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान के पहले दिन 16 जनवरी को छह केंद्रों पर सिर्फ 600 स्वास्थ्य कर्मियों को ही टीका लगाया जाएगा। जिन लोगों को टीका लगना है, उनके मोबाइल नंबर पर शुक्रवार को ही बूथ संख्या का मैसेज भेज दिया गया था। टीकाकरण सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक चलेगा। ये जानकारी सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीकाकरण से पूर्व दो बार ड्राई-रन (पूर्वाभ्यास) किया जा चुका है। सभी खामियों को दूर भी कर लिया गया है। पहले चरण में 27000 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। सभी सेंटरों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। इससे पूर्व स्वयंसेवी संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफॉर) के सहयोग से कोविड टीकाकरण एवं कोरोना अनुकूल व्यवहार विषयक स्वास्थ्य संचार सुदृढ़ीकरण कार्यशाला का भी आयोजन हुआ। कार्यशाला में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय, फिरोज हैदर, वेद प्रकाश पाठक, डब्ल्यूएचओ, यूनीसेफ और यूएनडीपी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दूसरी खुराक देने के 15 दिन बाद होगा प्रतिरोधक क्षमता का विकास
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि टीके की दूसरी खुराक दिए जाने के 15 दिन बाद से व्यक्ति में कोरोना से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाएगी। पहली डोज 16 जनवरी को दी जाएगी। इसके बाद उसी कंपनी का दूसरा बूस्टर डोज 28 दिन बाद दिया जाएगा। वैक्सीनेशन के बाद कर्मियों को एक कार्ड दिया जाएगा। कार्ड पर कौन सी कंपनी की वैक्सीन लगी है, दूसरी डोज कब देनी है। इसकी पूरी जानकारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एक बूथ पर 100 लोगों का होगा टीकाकरण

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि मौजूदा समय में जिले में लगभग 180 एक्टिव केस रह गए हैं। केस कम हुए हैं पर सावधानी अब भी जरूरी है। 16 जनवरी को छह केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। एक बूथ पर एक दिन में 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा।

शासन के निर्देश पर 20 की जगह छह बूथों का हुआ है चयन
डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि पहले 20 बूथों पर वैक्सीनेशन होना था। इसकी जानकारी शासन को दी गई थी। लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह शासन की ओर से केवल छह बूथों पर वैक्सीनेशन कराने का निर्देश मिला है। यही वजह है बूथों की संख्या कम की गई है। जबकि पहले 20 बूथों पर दो हजार लोगों के वैक्सीनेशन की तैयारी कर ली गई थी।

नए स्ट्रेन के लिए भी कारगार है वैक्सीन
डॉ. नीरज पांडेय ने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, दूसरे चरण में पुलिस कर्मी/ होमगार्ड, नगर निगम और राजस्व विभाग एवं तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक के व्यक्तियों और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए व्यक्ति की सहमति आवश्यक है। यह टीका कोरोना के नए स्ट्रेन के लिए भी कारगर है। ऐसे में अफवाहों पर ध्यान न दें।

आधार कार्ड दिखाकर दूसरी डोज कहीं भी लगवा सकते हैं
सीएमओ ने बताया कि 0.5 एमएल का एक टीका होगा, जिसे इंट्रामस्क्युलर (मांस के भीतर) लगाया जाएगा। दूसरी डोज के बाद प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। इसके अलावा पहली डोज लगाने के बाद अगर स्वास्थ्य कर्मी या हेल्थ वर्कर कहीं बाहर जाते हैं तो इस दौरान वह विभाग की ओर से दिए गए कार्ड को दिखाकर दूसरे शहरों में भी दूसरी डोज लगवा सकते हैं। इस दौरान आधार कार्ड ले जाने की अनिवार्यता होगी।

 

12 घंटे पहले पहुंची वैक्सीन

सीएमओ ने बताया कि सभी बूथों पर 12 घंटे पहले ही वैक्सीन पहुंचा दी गई है। टीकाकरण के बाद जो भी वैक्सीन बचेगी, उसे उसी दिन वापस कोल्ड चेन में मंगा लिया जाएगा। बताया कि दो से आठ डिग्री के तापमान में टीके को रखा जाएगा। फ्रिज से बाहर रखने पर वैक्सीन का इस्तेमाल छह घंटे तक कर सकते हैं।

मेडिकल कॉलेज में 10 बेड रहेंगे सुरक्षित
वैक्सीनेशन के दौरान अगर किसी हेल्थ वर्कर को जरा सी भी दिक्कत होती है तो इसके लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 10 बेड सुरक्षित किए गए हैं। यहां पर डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी। वैक्सीनेशन के दौरान थोड़ा दर्द, हल्का बुखार, मिचली, भारीपन आदि आने की संभावना होती है। ऐसे में इससे घबराने की जरूरत नहीं है। जिला अस्पताल में भी नोडल केंद्र बनाए गए हैं।

छह बूथों पर होगा वैक्सीनेशन का सजीव प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे। इसका सीधा प्रसारण जिले के सभी छह बूथों पर होगा। बताया कि लखनऊ और वाराणसी में पहली वैक्सीन लगवाने वाले हेल्थ वर्कर से वह वार्ता भी करेंगे।

इन छह सेंटरों पर होगा टीकाकरण
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, सहजनवां, पिपराइच, कैंपियरगंज स्वास्थ्य केंद्र।

अफवाहों पर न दें ध्यान, वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित
सीएमओ ने बताया कि यह प्रोटीन वैक्सीन है, जो पूरी तरह से सुरक्षित है। ऐसे में अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन का रिएक्शन न के बराबर है। जरूरत पड़ी तो पहली वैक्सीन मैं खुद लगवाऊंगा। ऐसे में सोशल मीडिया सहित अन्य अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed