फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Today it will be decided how many contenders will fight in election field

UP Nikay Chunav 2023: आज तय होगा, चुनावी मैदान में कितने दावेदारों के बीच होगी भिड़ंत

Thu, 20 Apr 2023 09:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Apr 2023 09:59 AM IST
सार

नामांकन प्रक्रिया की जांच के दौरान मंगलवार को नगर निगम एवं नगर पंचायतों में सभी पदों को मिलाकर आठ नामांकन निरस्त किए गए थे। कई वार्डों व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों पर भाजपा और सपा के बागी प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
Today it will be decided how many contenders will fight in election field
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के तहत प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। दोपहर तीन बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके साथ ही यह भी तय हो जाएगा कि अलग-अलग पदों के लिए कितने प्रत्याशियों के बीच भिड़ंत होगी। 21 अप्रैल को सभी प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया की जांच के दौरान मंगलवार को नगर निगम एवं नगर पंचायतों में सभी पदों को मिलाकर आठ नामांकन निरस्त किए गए थे। कई वार्डों व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों पर भाजपा और सपा के बागी प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। दोनों पार्टियां, बागियों को मनाकर नाम वापस कराने का प्रयास कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि अंतिम दिन कुछ नाम वापस भी हो सकते हैं।

विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा की संचालन समिति घोषित

भाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए संचालन समिति की घोषणा कर दी है। समिति में प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना भी हैं। राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद को निकाय चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। संचालन समिति में महानगर प्रभारी नीलम सोनकर, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव के अलावा कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्र को दी गई है।

संयोजक चिरंजीव चौरसिया, बूथ प्रबंधन प्रमुख ओम प्रकाश शर्मा तथा मतदाता सूची का दायित्व अच्युतानंद शाही को दिया गया है। प्रशासनिक कार्यों के लिए भास्कर शुक्ला एडवोकेट, सुशील श्रीवास्तव को प्रमुख, कार्यालय प्रमुख प्रबोद कुमार श्रीवास्तव, आईटी एवं सोशल मीडिया के लिए समीर श्रीवास्तव एवं नीलेश पांडेय, जनसंपर्क प्रमुख के लिए महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, महानगर महामंत्री देवेश श्रीवास्तव व इंद्रमणि उपाध्याय को सदस्य बनाया गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed