फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   today declared Results of CISCE Board of high school and intermediate

सीआईएससीईः सात हजार विद्यार्थियों के भाग्य का फैसला आज, दोपहर तीन बजे घोषित होगा रिजल्ट

Fri, 10 Jul 2020 09:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Jul 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
today declared Results of CISCE Board of high school and intermediate
सीआईएससीई - फोटो : अमर उजाला

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से शुक्रवार को दोपहर तीन बजे दसवीं और बारहवीं के परिणाम का एलान किया जाएगा। जिले में दसवीं में चार हजार तो इंटर में तीन हजार विद्यार्थी पंजीकृत है।

विज्ञापन


16 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ था। विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन


कोरोना महामारी की वजह से फरवरी और मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था। लंबित परीक्षाओं को बाद में जुलाई में आयोजित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन देश में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के बाद बोर्ड ने परीक्षा नहीं लेने का फैसला किया था। जिन परीक्षाओं का आयोजन नहीं हुआ है, उनके लिए अंक इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कोई छात्र संतुष्ट नहीं है, तो उनके पास बाद में परीक्षा के लिए फिर से उपस्थित होने का विकल्प होगा। इन परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। बोर्ड परीक्षा के अंक और पास प्रमाणपत्र बोर्ड द्वारा आधिकारिक नोटिस के अनुसार डिजी लॉकर के माध्यम से रिजल्ट जारी होने के 48 घंटे बाद उपलब्ध होंगे।
 

ऐसे देख सकते हैं परिणाम

  • सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आवश्यकतानुसार आईसीएसई या आईएससी का चयन करें।
  • आप यूआईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  • रिजल्ट दिखाएं पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट भी प्रिंट कर सकते हैं।
  • एमएसएस के जरिए ऐसे करें

एसएमएस के माध्यम से आईसीएसई वर्ष -2020 का रिजल्ट प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को आईसीएसई (रोल नंबर) टाइप करके इसे 09248082883 पर भेज सकते हैं। छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की भी अनुमति होगी, हालांकि, प्रत्येक पेपर 1000 रुपये का शुल्क का भुगतान करना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed