फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Today CM Yogi will celebrate Diwali with Vantangis in Gorakhpur

Diwali 2022: आज सीएम योगी शहर में, लगातार 14वीं बार मनाएंगे वनटांगियों के बीच दिवाली, गांव में छाई खुशहाली

Mon, 24 Oct 2022 09:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Oct 2022 09:49 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी वनटांगियों को दिवाली का उपहार देने के साथ ही जिले की कई ग्राम पंचायतों के लिए करीब 80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री के साथ दिवाली मनाने के लिए कई गांवों के वनटांगियों के साथ राजधानी गांव के मुसहरों को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
Today CM Yogi will celebrate Diwali with Vantangis in Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को शहर में होंगे। वह हर वर्ष की तरह इस बार भी वनटांगिया समुदाय के साथ दिवाली मनाएंगे। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर वनटांगिया गांव में खुशहाली छाई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुसम्ही जंगल में बसे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। वह प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में दीपोत्सव का कीर्तिमान रचने के बाद वनटांगियों के बीच आएंगे। लगातार 14वें साल वनटांगियों के बीच दिवाली मनाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदू विद्यापीठ में पढ़ने वाले बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। उन्हें मिठाई और उपहार प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


विकास की सौगात भी देंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी वनटांगियों को दिवाली का उपहार देने के साथ ही जिले की कई ग्राम पंचायतों के लिए करीब 80 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री के साथ दिवाली मनाने के लिए कई गांवों के वनटांगियों के साथ राजधानी गांव के मुसहरों को भी आमंत्रित किया गया है। जंगल तिकोनिया नंबर तीन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री 34.55 करोड़ रुपये की लागत से 95 ग्राम पंचायतों के लिए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों व 2.48 करोड़ रुपये की लागत से 62 ग्राम पंचायतों के लिए कामन सर्विस सेंटर की स्थापना कार्य का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये कार्य पंचायत राज्य विभाग की तरफ से कराए जाएंगे। वह 24 ग्राम पंचायतों में परफॉर्रमेंस ग्रांट से कराए गए करीब 21.10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से पूर्वांचल विकास निधि के तहत कराए गए 1.33 करोड़ व त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कराए गए 20.46 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को भी जनता को समर्पित करेंगे।

तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे अफसर
प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने रविवार को जंगल तिकोनिया नंबर तीन में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शाम तक हेलीपैड समेत पंडाल सज कर तैयार हो गया। दिनभर पंचायती राज विभाग के कर्मचारी साफ सफाई में लगे रहे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं, उपलब्धियां प्रदर्शित करते हुए स्टॉल और प्रदर्शनी लगाने में जुटे रहे। यहां एक जिला एक उत्पाद योजना, अल्पसंख्यक कल्याण, समाज कल्याण, वन विभाग, पशुपालन, कृषि विभाग, श्रम विभाग, बैंक, जिला उद्योग केंद्र, उद्यान, माटी कला बोर्ड, खादी ग्रामोद्योग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, कृषि विज्ञान केंद्र, एनआरएलएम समेत विभिन्न विभाग के स्टॉल लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed