{"_id":"65b589c77ccadbd5c9075ee4","slug":"today-cm-will-gift-projects-worth-rs-116-crore-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-447300-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज 116 करोड़ की परियोजाओं की सौगात देंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज 116 करोड़ की परियोजाओं की सौगात देंगे सीएम
Sun, 28 Jan 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
सफाई मित्रों का सम्मान कर सफाई मित्र सेवा पोर्टल का करेंगे शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शहरवासियों को 116 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। दो अलग-अलग कार्यक्रमों में सफाई मित्रों का सम्मान एवं अध्ययनरत युवाओं में स्मार्टफोन-टैबलेट का वितरण करेंगे। दोनों कार्यक्रमों में संबोधन के जरिए मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री अभयनंदन इंटर कॉलेज में सफाई मित्रों का सम्मान करने के बाद मंच से नगर निगम की 109 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम में स्वच्छता एवं वायु प्रदूषण के मद्देनजर तीन जेसीबी, छह मैजिक और एक वॉटर स्प्रिंकलर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने लोगों से अपील की है कि महानगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें।
-
सीएम के हाथों विद्यार्थियों को मिलेगा स्मार्टफोन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत दीक्षा भवन में स्मार्टफोन वितरण करेंगे। स्नातक के जिन विद्यार्थियों को 29 और 30 जनवरी को स्मार्टफोन मिलना था अब उन्हें भी 28 को ही मिलेगा। कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी ने बताया कि स्मार्टफोन लेने वाले सभी विद्यार्थी अपनी मार्कशीट और आधार कार्ड लेकर समय से उपस्थित रहें।