फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Today claims of candidates will be confirmed in Gorakhpur

Gorakhpur News: आज पुख्ता हो जाएगी उम्मीदवारों की दावेदारी, 27 नवंबर को होगा चुनाव

Thu, 24 Nov 2022 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Nov 2022 11:38 AM IST
सार

 मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एससी कौशिक ने नामांकन पत्रों की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की आम सभा में हाजिरी की जांच की गई है।

विज्ञापन
Today claims of candidates will be confirmed in Gorakhpur
IMA - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के दावेदारों की उम्मीदवारी बृहस्पतिवार को पुख्ता हो जाएगी। कार्यकारिणी का चुनाव 27 नवंबर को होना है। वहीं बृहस्पतिवार पर्चा वापसी का आखिरी दिन है। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सांस्कृतिक मंत्री, खेल मंत्री, कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। क्योंकि इन पदों के लिए अब तक केवल एक-एक पर्चे ही दाखिल किए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं, सचिव, मीडिया प्रभारी और बिल्डिंग इंचार्ज के पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। इसके बाद से यह माना जा रहा है कि इन पदों पर लड़ाई रोचक हो सकती है। बुधवार को मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एससी कौशिक ने नामांकन पत्रों की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की आम सभा में हाजिरी की जांच की गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नए बाइलॉज के मुताबिक चुनाव वही सदस्य लड़ सकता है, जिसकी उपस्थिति आम सभा की बैठक में कम से कम 50 प्रतिशत हो। ऐसा न होने पर चुनाव अधिकारी को यह अधिकार है कि वह पर्चा खारिज कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिन पदों पर दो-दो पर्चे दाखिल किए गए हैं, उनमें ऐसे प्रत्याशी हैं, जो आम सभा की बैठक में केवल एक या दो बार ही शामिल हुए हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार को यह तस्वीर भी साफ हो जाएगी कि किन पदों पर डॉक्टरों के बीच मुकाबला होगा।  


आज वापस ले सकते हैं पर्चा
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. शिव शंकर शाही ने बताया कि पर्चा वापसी की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार को है। पर्चा वापसी के बाद यह पता चलेगा कि किन-किन पदों पर चुनाव होगा। बताया जा रहा है कि एक-दो पदों पर लोग पर्चा वापस ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed