फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Today Chief Minister yogi will hand over 664 crore development projects

सीएम योगी आज गोरखपुर में, 664 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

Sun, 03 Jan 2021 09:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Jan 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
Today Chief Minister yogi will hand over 664 crore development projects
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर क्लब एवं सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में गोरखपुर को 664 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें गोरखपुर क्लब में चौरीचौरा, पिपराईच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा एवं कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र की 580.68 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री वहां 430 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास और 149.96 करोड़ की परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


इसी तरह सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री सहजनवां, खजनी, बांसगांव एवं चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र की 83.64 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा देंगे। इनमें का 51.52 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास व 32.12 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास शामिल है। रविवार को मुख्यमंत्री इस शहर की दो बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें 199.04 करोड़ की लागत से जेल बाईपास फोरलेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा 89.05 करोड़ रुपये की लागत से नौसड़-पैडलेगंज छह लेन चौड़ीकरण का काम शामिल है।
विज्ञापन


रविवार को मुख्यमंत्री सबसे पहले गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां वह एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद 12 बजे सहजनवां तहसील के मुरारी इंटर कालेज में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। दोनों ही जगहों पर जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में लोगों को आमंत्रित किया है। सहजनवां की जनसभा को संबोधित करने के बाद ख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर क्लब में इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

  • 199.04 करोड़ रुपये की लागत से जेल बाईपास फोर लेन में चौड़ीकरण एवं सुद़ढ़ीकरण कार्य
  • 89.05 करोड़ रुपये की लागत से नौसढ़ से पैडलेगंज तक छह लेन चौड़ीकरण एवं अन्य सड़कों का चौड़ीकरण कार्य
  • 1.25 करोड़ रुपये की लागत से जिला कारागार में 24 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य
  • 1.95 करोड़ रुपये की लागत से चरगांवा में मृदा परीक्षण भवन का निर्माण
  • 1.16 करोड़ रुपये की लागत से चरगांवा में मृदा सर्वेक्षण भवन का निर्माण
  • 77.61 लाख रुपये की लागत से प्रधानाचार्य राजकीय महिला पालिटेक्निक परिसर में छात्रावास अधीक्षक के आवास का निर्माण कार्य
  • 8.13 करोड़ रुपये की लागत से ममता राजकीय मानसिक मंदित विद्यालय का निर्माण
  • 6.36 करोड़ रुपये की लागत से नवीन मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र आवासीय का निर्माण कार्य
  • 5.52 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय महिला पालिटेक्निक भवन में वर्कशाप भवन पर नवीन निर्माण कार्य एवं प्रशासनिक भवन के जीर्णोद्धार का कार्य
  • 5.78 करोड़ रुपये की लागत से बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के गौतम छात्रावास में रेनोवेशन का कार्य
  • 1.31 करोड़ रुपये की लागत से बीआरडी मेडिकल कालेज में कौशल विकास केंद्र की स्थापना का कार्य
  • 2.34 करोड़ रुपये की लागत से आइटीआइ चरगांवा में कार्यशाला भवन का निर्माण कार्य
  • 16.23 करोड़ रुपये की लागत से रामगढ़ताल के चारो ओर बोल्डर पिचिंग का कार्य
  • 11.67 करोड़ रुपये की लागत से 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में 200 व्यक्तियों की क्षमता वाले बैरक का निर्माण कार्य
  • 5.42 करोड़ रुपये की लागत से एम्स में थाना भवन का निर्माण कार्य
  • 2.73 करोड़ रुपये की लागत से गीता वाटिका का सुंदरीकरण
  • 11.87 करोड़ रुपये की लागत से जटाशंकर स्थित विश्वकर्मा पंचायत मंदिर का शिलान्यास
  • 16.03 करोड़ रुपये की लागत से कालेसर से जगदीशपुर मार्ग का सुधार कार्य
  • 12.81 करोड़ रुपये की लागत से रानीडीहा-सिक्टौर होते हुए मिर्जापुर तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य
  • 11.09 करोड़ रुपये की लागत से डोमिनगढ़ घाट पर निर्मित सेतु पर डोमिनगढ़-गाहासाड़ा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य
  • 15.91 करोड़ की लागत से गुलरिहा-रामनगर मार्ग का चौड़ीकरण- 6.25 करोड़ रुपये की लागत से कुसम्ही मोतीराम अड्डा मार्ग का चौड़ीकरण

गोरखपुर क्लब में इन परियोजनाओं को होगा लोकार्पण

  • 2.17 करोड़ की लागत से शहीद स्मारक चौरीचौरा का सुंदरीकरण
  • 41.92 करोड़ रुपये की लागत से गोरखपुर-महराजगंज
  • निचलौल मार्ग से फर्टिलाइजर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य
  • 96 लाख रुपये की लागत से जिला चिकित्सालय में एमआरआइ मशीन की स्थापना के लिए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण
  • 2.1 करोड़ की लागत से जिला महिला चिकित्सालय में माड्यूलर ओटी की स्थापना
  • 80 लाख रुपये की लागत से राजकीय कृषि विद्यालय चरगांवा में मल्टी सीड स्टोर का लोकार्पण
  • 3.11 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय बौद्ध संग्रहालय का सुदृढीकरण कार्य
  • 7.63 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कालेज में ट्रामा सेंटर का निर्माण
  • 63 लाख रुपये की लागत से एडी राजकीय कन्या इंटर कालेज में इंटरलाकिंग का कार्य
  • 18.86 करोड़ रुपये की लागत से रामगढ़ताल नया सवेरा पर सुंदरीकरण कार्य
  • एक करोड़ रुपये की लागत से राजकीय उद्यान गोरखपुर में निर्माण कार्य
  • 5.93 करोड़ रुपये की लागत से संकेत राजकीय मूकबधिर विद्यालय एवं छात्रावास निर्माण कार्य
  • 80 लाख रुपये की लागत से पिपरौली के राजकीय कृषि बीज भंडार में मल्टीपरपज सीड स्टोर का निर्माण
  • 62.17 करोड़ रुपये की लागत से महेवा चुंगी से मलौली बांध मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य
  • 1.88 करोड़ रुपये की लागत से मंडलीय कारागार गोरखपुर में रामप्रसाद बिस्मिल शहीद स्मारक के सुंदरीकरण का कार्य

सहजनवां में इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

  • 1.42 करोड़ रुपये की लागत से सहजनवां तहसील में अधिवक्ता चैंबर का निर्माण कार्य
  • 6.19 करोड़ रुपये की लागत से थाना गीडा के प्रशासनिक भवन का निर्माण
  • 4.35 करोड़ रुपये की लागत से आइटीआइ खजनी में कक्षों का निर्माण
  • 2.11 करोड़ रुपये की लागत से बांसगांव तहसील में अधिवक्ता चैंबर का निर्माण
  • 2.86 करोड़ रुपये की लागत से आइटीआइ बांसगांव में कक्षों का निर्माण
  • 32.90 करोड़ रुपये की लागत से भीटी-बांसगांव-गोला मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य
  • 1.69 करोड़ रुपये की लागत से चचराईराम मठ का सुंदरीकरण कार्य


सहजनवां में इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

  • 82.33 लाख रुपये की लागत से डोहरिया कला शहीद स्मारक का सुंदरीकरण
  • 10.05 करोड़ रुपये की लागत से जैतपुर-बोक्टा एवं अन्य मार्गों का चौड़ीकरण कार्य
  • 15.55 करोड़ रुपये की लागत से महामाया आइटी पालिटेक्निक एवं इंफार्मेशन टेक्नोलाजी हरिहरपुर का निर्माण
  • 80 लाख रुपये की लागत से नगर पंचायत संग्रामपुर में मल्टीपर्पज सीड स्टोर का निर्माण
  • 1.13 करोड़ रुपये की लागत से बांसगांव तहसील के ग्राम तिघरा में तालाब का सुंदरीकरण
  • 3.77 करोड़ रुपये की लागत से मझगांव गांव में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed