फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Today and tomorrow strings of affection will be decorated in hands of brothers

Raksha Bandhan: आज और कल भाइयों के हाथों में सजेगी स्नेह की डोर, जानिए शुभ मुहूर्त

Thu, 11 Aug 2022 02:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Aug 2022 02:08 PM IST
सार

पंडित शरद चंद्र मिश्रा और पंडित जोखन पांडेय शास्त्री के अनुसार, 11 अगस्त को दिन में भद्रा होने से राखी नहीं बांधी जा सकेगी। इस दिन रात आठ बजकर 26 मिनट पर भद्रा समाप्त हो रही है। भद्रा समाप्त होने के बाद से अगले दिन यानी 12 अगस्त की सुबह सात बजकर 26 मिनट तक बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।

विज्ञापन
Today and tomorrow strings of affection will be decorated in hands of brothers
रक्षाबंधन 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन बृहस्पतिवार और शुक्रवार दोनों ही दिन मनाया जाएगा। बहनें स्नेह की डोर बांधकर भाइयों की कलाइयां सजाएंगी।

विज्ञापन


पंडित शरद चंद्र मिश्रा और पंडित जोखन पांडेय शास्त्री के अनुसार, 11 अगस्त को दिन में भद्रा होने से राखी नहीं बांधी जा सकेगी। इस दिन रात आठ बजकर 26 मिनट पर भद्रा समाप्त हो रही है। भद्रा समाप्त होने के बाद से अगले दिन यानी 12 अगस्त की सुबह सात बजकर 26 मिनट तक बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। विद्वानों का यह भी मत है कि 12 अगस्त का दिन शुभ है। इस दिन सौभाग्य योग भी बन रहा है। ऐसे में बहनें 12 को भी राखी बांध सकती हैं।
विज्ञापन


इस तरह बंधवाएं राखी
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, राखी बांधते समय भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। सर्वप्रथम बहन को अपनी अनामिका अंगुली से भाई के मस्तक पर रोली का तिलक लगाकर अक्षत अर्थात साबुत चावल लगाने चाहिए। अक्षत अखंड शुभता को प्रदर्शित करते हैं। इसके बाद भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए उसके मंगल की कामना करनी चाहिए। भाई को भी आपकी बहन की रक्षा का प्रण लेते हुए उसे उपहार भेंट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राखी बांधते समय पढ़ें यह मंत्र
ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेंद्रो महाबल:। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed