फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Today and tomorrow also gorakhpur weather good

Gorakhpur Weather: आज और कल भी मौसम रहेगा सुहाना, जानिए कब हो सकती है मानसून की वापसी

Sat, 02 Oct 2021 01:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Oct 2021 01:55 AM IST
सार

सुबह से शुरू हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या आ गई है। 10 से 12 अक्तूबर के बीच मानसून की वापसी हो सकती है।

 

विज्ञापन
Today and tomorrow also gorakhpur weather good
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : आनंद चौधरी।

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के सक्रिय होने की वजह से गोरखपुर और आसपास के इलाकों में मौसम बदल गया है। शुक्रवार को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार और रविवार को जारी रह सकता है। शनिवार को गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। रविवार को मौसम के कुछ साफ हो सकता है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही आकाश में काले बादल छा गए और कुछ देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसकी वजह से शहर के कई इलाकों में फिर जलभराव हो गया। बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन


कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. नीतीश कुमार पांडे ने बताया कि आगामी सप्ताह में गोरखपुर तथा आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने तथा गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ एक-दो स्थानों पर (1-3 अक्तूबर के मध्य) मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। तीन अक्तूबर के बाद वर्षा कम होने का पूर्वानुमान है। मानसून की वापसी 10 से 12 अक्तूबर के बीच हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 32-34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन और रात के तापमान में रहा मात्र एक डिग्री का फर्क
 शुक्रवार को पूरे दिन बारिश की वजह से दिन के तापमान में काफी गिरावट आ गई। बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 32 डिग्री था, शुक्रवार को यह लुढ़ककर 25 डिग्री हो गया है। तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट की वजह से पूरे दिन सिहरन महसूस होती रही। दिन और रात के तापमान में मात्र एक डिग्री का ही अंतर रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed