Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   To prevent road accidents, install signage and road markings at black spots.

Gorakhpur News: सड़क हादसे रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट पर लगाएं साइनेज, रोड मार्किंग

Fri, 27 Feb 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
To prevent road accidents, install signage and road markings at black spots.
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर तत्काल सुधारात्मक कार्य किए जाएं। इसके अंतर्गत सड़क की मरम्मत, साइनेज, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर, रोड मार्किंग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था ठीक किया जाए।
विज्ञापन


कमिश्नर बृहस्पतिवार को मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए और आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर, पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed