फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   To make elections peaceful police made preparations in Gorakhpur range

चुनाव की तैयारी पूरी: 167 बैरियर लगेंगे, 1.14 लाख लोग किए गए पाबंद

Thu, 03 Feb 2022 01:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Feb 2022 01:37 PM IST
सार

चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए गोरखपुर रेंज में पुलिस ने पूरी की तैयारी, 17 स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का भी खाका तैयार किया गया।

विज्ञापन
To make elections peaceful police made preparations in Gorakhpur range
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

विधानसभा चुनाव में गोरखपुर रेंज के जिलों में 167 बैरियर लगाए जाएंगे। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 1.14 लाख लोगों को पाबंद किया गया है। साथ ही 17 स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का खाका भी तैयार कर लिया गया। डीआईजी जे. रविंद्र कच्ची शराब, पाबंद एवं नकदी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की मानीटरिंग खुद कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर परिक्षेत्र की सीमाएं बिहार और नेपाल से भी लगती हैं। यही वजह है कि उन इलाकों से चुनाव में खलल न पड़ने पाए, इसे देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। गोरखपुर में 27, देवरिया में 37, कुशीनगर में 53 और महराजगंज में 48 बैरियर लगाए गए हैं। इनमें महराजगंज में 31 अंतरराष्ट्रीय बैरियर लगे हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज देवरिया को 156, गोरखपुर को 293, कुशीनगर को 206 और महराजगंज को 112 सेक्टरों में बांटकर ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा गोरखपुर के नौ, देवरिया के दो, कुशीनगर के एक और महराजगंज के पांच स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का भी प्लान तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में हुई कार्रवाई

 

जिला पाबंद  कच्ची शराब गांजा 
गोरखपुर 34,773 3,741 लीटर 8.23 किग्रा
देवरिया  48,865 6,523 लीटर  1.5 किग्रा
कुशीनगर  18,410 1,368 लीटर 0.5 किग्रा
महराजगंज 12,555 3,027 लीटर 0

       

डीआईजी जे. रविंद्र ने कहा कि मादक पदार्थ व कच्ची शराब के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अवैध नकदी बरामदगी के साथ ही उत्पातियों को पाबंद किया जा रहा है। मेरे स्तर से इसकी लगातार मानीटरिंग की जा रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed