{"_id":"65c9449c11616d186f079d44","slug":"to-capture-the-house-they-broke-into-the-house-took-them-hostage-and-beat-them-up-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-462934-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मकान कब्जा करने के लिए घर में घुसकर बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मकान कब्जा करने के लिए घर में घुसकर बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
- तारामंडल के पास रिटायर अफसर के घर में हुई घटना, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके के सिद्धार्थनगर कॉलोनी तारामंडल में एक रिटायर अफसर के घर को कब्जा करने के नीयत से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में बीमार बुजुर्ग पिता और युवती को बंधक बनाकर मारपीट कर धमकी दी गई। पुलिस तहरीर के आधार पर तिवारीपुर इलाके के अंधियारीबाग निवासी हिमांशु श्रीवास्तव, गौतम श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, रवि, प्रदीप, प्रशांत सहित 10 लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। अरुण कुमार श्रीवास्तव की बेटी सृष्टि श्रीवास्तव ने दी तहरीर में लिखा है कि पिता दिव्यांग हैं और सरकारी नौकरी में प्रशासनिक अधिकारी से रिटायर हुए हैं। उन्होंने अपनी निजी आय से खुद के नाम से बैनामा लेकर मकान का निर्माण कराया है। उस मकान में परिवार के साथ रहते हैं। 07 फरवरी 2024 की रात में लगभग 11 बजे हिमांशु श्रीवास्तव, गौतम श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव और रवि श्रीवास्तव कुछ अराजक व गोल बंद लोगों के साथ शराब के नशे में मेरे कमरे की कुंडी तोड़ दी और मेरे साथ मारपीट भी की।
मां-बाप ने कमरे में बंद करके अपनी जान बचाए। और जिस कमरे में हम लोग छुपकर अपनी जान बचा रहे थे, उस कमरे का भी दरवाजा तोड़ रहे थे। मां-बाप के साथ मारपीट करने व हत्या करने की धमकी दे रहे थे। जब इसकी सूचना शादी कार्यक्रम में शहर से बाहर गए अपने भाई शिवम श्रीवास्तव को फोन के माध्यम से दिए तो मेरे भाई ने थाने पर जाकर इसकी सूचना दी तो पुलिस आई। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।