फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   To be held from March 11 to 13, players from 18 divisions will participate in the competition.

Gorakhpur News: गोरखपुर में होगी राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता

Sun, 08 Mar 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
To be held from March 11 to 13, players from 18 divisions will participate in the competition.
गोरखपुर। खेल निदेशालय की ओर से राज्यस्तरीय बालक व बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिला व मंडल स्तर पर टीम चयन/ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। यह ट्रायल रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में नौ मार्च को सुबह 8 बजे से होगा जिसमें केवल गोरखपुर जनपद के खिलाड़ी भाग लेंगे। वहीं मंडलीय चयन/ट्रायल भी इसी दिन सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंडलीय ट्रायल में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेशस्तरीय जूनियर बालक/बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 मार्च तक रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी प्रधानाचार्य अपने स्कूल/कॉलेज के जिम्नास्टिक खिलाड़ियों को समय से ट्रायल में भेजें। बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को आयु प्रमाण के लिए हाईस्कूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा नगर निगम की ओर से जारी जन्म प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। आवश्यक प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के बाद ही खिलाड़ियों को जिला व मंडलीय चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed