फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Till now Harbert dam was protecting the city from floods, now it will also protect it from jams

Gorakhpur News: अब तक शहर को बाढ़ से बचा रहा था हार्बर्ट बांध, अब जाम से भी बचाएगा

Mon, 21 Apr 2025 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Till now Harbert dam was protecting the city from floods, now it will also protect it from jams
- हार्बर्ट बांध का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी ने जनसभा को किया संबोधित
विज्ञापन


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हार्बर्ट बांध अब तक शहर को बाढ़ से बचा रहा था, अब शहर को जाम से बचाएगा। इसके लिए इस पर 700 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस सड़क के बन जाने से सोनौली रोड से लोग बिना शहर में गए सीधे नौसड़ पहुंच जाएंगे। इससे न केवल समय बचेगा, बल्कि नदी के किनारे का इलाका भी नए स्वरूप में निखेरगा।
हार्बर्ट बांध पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम कहा कि गोरखपुर चारों ओर से जल से घिरा हुआ क्षेत्र है। इसके पूरब में रामगढ़ताल, उत्तर की तरफ चिलुआताल, पश्चिम की तरफ राप्ती नदी और पश्चिमोत्तर में रोहिन नदी है। रोहिन नदी से बचाव के लिए माधोपुर तटबंध बना हुआ है। राप्ती और रोहिन नदी का संगम डोमिनगढ़ में होता है। राप्ती नदी गोरखपुर के पश्चिम की ओर से बहती है। राप्ती नदी की बाढ़ से बचाव के लिए हार्बर्ट बांध बना हुआ है।
विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि इसके बनने से सिटी के बाहर-बाहर फोरलेन की बेहतरीन कनेक्टिविटी मिल जाएगी। राजघाट, टीपीनगर से होते हुए नेपाल जाने वाले मार्ग पर जाने के लिए यात्रियों को शहर के अंदर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। इस फोरलेन से सीधे महेसरा और फिर वहां से सोनौली मार्ग पर जाना आसान होगा। यही स्थिति मालभाड़ा पर भी लागू होगी। उन्होंने कहा कि यहां पास में स्थित साहबगंज मुख्य मंडी है। यहां पर कपड़े का भी बड़ा व्यापार है। इसके चलते ट्रक रात भर खड़े रहते हैं। लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। दिन में भी आवागमन में दिक्कत होती है। पर, अब फोरलेन बन जाने पर दिन हो या रात लोग घर आ-जा सकेंगे और व्यापारियों के माल का आना जाना भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण पर खर्च होंगे 700 करोड़
मुख्यमंत्री ने बताया कि राजघाट पुल से डोमिनगढ़ तक चार किलोमीटर से अधिक फोरलेन सड़क बनेगी। इस पर 195 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। ऐसे ही डोमिनगढ़ से माधोपुर तटबंध होते हुए महेसरा तक 10 किलोमीटर से अधिक मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। इस पर लगभग 380 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही डोमिनगढ़ में एक रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होगा, जिस पर 132 करोड़ रुपये खर्च होना है। यानी कुल 700 करोड़ रुपये के ऊपर का यह कार्य जनता के लिए स्वीकृत किया गया है। स्वीकृति के बाद यहां कार्य भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यदायी संस्थाएं समय पर कार्य पूर्ण कर लेंगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed