फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tickets booked in others' names: 11 caught traveling on fake Aadhaar cards

फर्जी टिकट-आधार पर यात्रा: दूसरे के नाम बना था टिकट, 11 पकड़े गए- बिचौलियों के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 24 Jun 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2026 02:38 AM IST
सार

मामले में यात्रियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 142 तथा बिचौलियों के खिलाफ धारा 143 के तहत छह प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए यात्रियों की सूचना पर श्याम उर्फ चिंटू, दिलीप कुमार चौरसिया और राजेश समेत कई वांछित टिकट बिचौलियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Tickets booked in others' names: 11 caught traveling on fake Aadhaar cards
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने लगातार तीसरे दिन टीटीई की मदद से ट्रेनों में जांच अभियान चलाकर (20104) गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से 11 यात्रियों को पकड़ा है। ये लोग दूसरे के नाम पर बने टिकट पर यात्रा कर रहे थे। इन यात्रियों के पास फर्जी आधार कार्ड मिला है। इनमें नौ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


गोरखपुर स्टेशन पर हुई कार्रवाई में पकड़े गए यात्रियों ने बताया कि उन्होंने बिचौलियों के माध्यम से टिकट मूल्य के अलावा 1000 से 1500 रुपये देकर टिकट खरीदे थे। उनके पास मिले टिकट अन्य व्यक्तियों के नाम पर बुक कराए गए थे। पकड़े गए यात्रियों में नबी रसूल खां 25 वर्ष राकेश कुमार के नाम से बनाए गए फर्जी आधार पर यात्रा कर रहा था।

विज्ञापन

इसी प्रकार सुरेश (33), रुपेश (26), प्रेम (26), राजेश कुमार गुप्ता (26), रविंद्र गुप्ता (26), मंजेय (28), रापू कुमार (38), शशि कपूर (26), कल्पना देवी (38) और रेनू (24) फर्जी आधार कार्ड दिखाकर पर यात्रा कर रही थीं। जांच के दौरान फर्जी एवं एडिट किए गए आधार कार्ड और रेलवे टिकट बरामद किए गए। जब्त टिकटों की कुल कीमत 12,119 रुपये बताई गई है।

मामले में यात्रियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 142 तथा बिचौलियों के खिलाफ धारा 143 के तहत छह प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए यात्रियों की सूचना पर श्याम उर्फ चिंटू, दिलीप कुमार चौरसिया और राजेश समेत कई वांछित टिकट बिचौलियों की तलाश शुरू कर दी है।

बिचौलियों का संगठित गिरोह यात्रियों को दूसरे लोगों के नाम पर बुक टिकटों और फर्जी पहचान पत्र बनाकर ऊंचे दामों पर बेच रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच उपनिरीक्षक संदीप कुमार को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed