फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ticket facility not available in ordinary buses through online payment

UP News: हाथी का दांत साबित हो रहीं एंड्रायड ई-टिकट मशीनें, नहीं हो पा रहा ऑनलाइल भुगतान

Mon, 22 Aug 2022 12:49 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Aug 2022 12:49 PM IST
सार

परिवहन निगम ने खराब हो चुके टिकट मशीन को बदलते हुए दो महीने पहले परिक्षेत्र को 755 एंड्रायड ई-टिकट मशीनें दी थीं। इससे यात्री डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, गुगल पे, पेटीएम, फोन पे आदि के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर बस के टिकट खरीद यात्रा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Ticket facility not available in ordinary buses through online payment
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक महीने पहले गोरखपुर परिक्षेत्र को मिली 755 एंड्रायड ई-टिकट से यात्री ऑनलाइन टिकट नहीं खरीद पा रहे हैं, ऐसे में ये मशीनें हाथी का दांत साबित हो रही हैं।

विज्ञापन


परिवहन निगम ने खराब हो चुके टिकट मशीन को बदलते हुए दो महीने पहले परिक्षेत्र को 755 एंड्रायड ई-टिकट मशीनें दी थीं। इससे यात्री डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, गुगल पे, पेटीएम, फोन पे आदि के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर बस के टिकट खरीद यात्रा कर सकते हैं।  
विज्ञापन


मशीन मिलने के बाद परिचालकों का लगभग एक माह प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण के बाद सभी डिपो के परिचालकों को जुलाई में मशीनें उपलब्ध करा दी र्गइं। लेकिन, मुख्य रूप से जिस लिए मशीनों को लाया गया उसका इस्तेमाल अबतक नहीं हो सका। एक महीने बाद भी यात्री बसों में ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से टिकट नहीं खरीद पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम पीके तिवारी ने कहा कि ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से टिकट खरीदने की सुविधा सिर्फ एसी बसों में ही शुरू की गई है। साधारण बसों में इस व्यवस्था को शुरू करने से संबंधित निर्देश मुख्यालय से नहीं मिला है। मुख्यालय से निर्देश मिलते ही यह सुविधा साधारण बस के यात्रियों को मिलने लगेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed