फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   thugs two steps ahead of police Now emptying account on pretext of job

पुलिस से दो कदम आगे ठग : बदला तरीका, अब नौकरी का झांसा देकर खाली कर रहे खाता

Mon, 08 May 2023 10:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 08 May 2023 10:42 AM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि मुफ्त में कुछ नहीं मिलता है, इसे जितनी जल्दी समझा जाएगा, उतनी जल्दी ही जालसाजी से बच जाएंगे। घर बैठे रुपये कमाने के चक्कर में कई लोगों ने रुपये गंवा दिए हैं। कोई ऐसी कंपनी है ही नहीं जो घर बैठे कमाने का ऑफर दे। अगर इस तरह का ऑफर हो तो एक बार रुपये गंवाने के पहले ही जानकारों से संपर्क कर लें।

विज्ञापन
thugs two steps ahead of police Now emptying account on pretext of job
घर बैठे कमाने के चक्कर में रुपये गवां रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

घर बैठे रुपये कमाने के चक्कर में युवा अपने मां-बाप की कमाई को ही गंवा दे रहे हैं। दरअसल, खाता बंद होने, बिजली बिल का बकाया जैसे बातों की मदद से जालसाजी करने वालों से लोग सजग हुए और पुलिस सख्त हुई तो जालसाजों ने अपना तरीका बदल दिया है। अब वह इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर घर बैठे कमाने के ऑफर वाले विज्ञापन देकर खाता खाली कर रहे हैं। पुलिस की सोच से दो कदम आगे रहने वाले जालसाज हाल के दिनों में 12 से अधिक लोगों को अपना निशाना बनाकर खाता खाली कर चुके हैं।

विज्ञापन


बड़ी बात यह कि इसमें लोग खुद ही अपनी रकम को दांव पर लगाकर जालसाजी का शिकार हो रहे हैं। शहर की एक युवती इसी तरह के लुभावने ऑफर के चक्कर में नौ लाख रुपये गवां दिए। साइबर एक्सपर्ट की मानें तो हाल फिलहाल में थाने पर 12 से अधिक ऐसे मामले आए हैं, जिसमें लोग घर बैठे कमाने के चक्कर में अपने गाढ़ी कमाई गवां दिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया से आज हर युवा जुड़ा है और वह जालसाजों के पुराने सभी तरीकों से वाकिफ भी है। इस वजह से अब जालसाज नए तरीकों से उन्हें निशाना बना रहे हैं। सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर 15 मिनट में हजारों कमाने का ऑफर दिए जा रहे हैं। इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सुंदर लड़कियों की फोटो लगी होती है, लड़कियों की वायस कॉलिंग के दौरान भी इस्तेमाल भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ये सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर कमाई के लुभावने ऑफर पेश करती हैं, जब लोग इनसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घर बैठे कमाई के लिए संपर्क करते हैं तो उनका विश्वास जीतने के लिए पब्लिक के खाते में पैसे भी क्रेडिट करते हैं और फिर अधिक से अधिक रुपये कमाने का ऑफर देकर मोटी रकम उड़ा दे रहे हैं।

पहले आया रुपया, फिर चले गए नौ लाख, ऐसे हो रही जालसाजी

गोरखपुर शहर के कैंट इलाके की रहने वाली एक युवती ने घर बैठे कमाने चक्कर में इंस्टाग्राम पर करीब 9 लाख रुपये गवां दिए। युवती के मुताबिक, घर बैठे रुपये कमाने का विज्ञापन देखकर उसने ऑफर में दिए नंबर पर कॉल करके कमाने का तरीका पूछा। तब उधर से एक लड़की ने बताया कि उसे टास्क दिया जाएगा, उसे पूरा करने पर पैसा क्रेडिट कर दिया जाएगा। इस पर युवती को पहले टास्क के रूप में यूटयूब चैनल सब्सक्राइब करने के लिए कहा गया।

सब्सक्राइब करके उसका स्क्रीन शॉट भी भेजना था, युवती ने भी कई यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर स्क्रीन शॉट दिए नंबर भेज दिया। इसके बाद उससे यूपीआई कोड मांगा गया, जिसमें 100 रुपये क्रेडिट किए गए। रुपये क्रेडिट होते ही युवती का विश्वास बढ़ गया। इसके बाद उसे दूसरा टास्क मिला कि वो अमेजान से एक घड़ी खरीदे, घड़ी उसे लेना नहीं पड़ेगा, बल्कि इसका उसे फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: डॉ आंबेडकर की प्रतिमा के पास शराब पीने से मना करने पर बवाल, जमकर की तोड़फोड़ और पथराव

उसने वर्चुअल मनी 150 रुपये से घड़ी खरीदी और दूसरा टास्क पूरा किया। इस बार उसके अकाउंट में 300 रुपये क्रेडिट किए गए। अब लुभावने ऑफर वाली कंपनी ने युवती से कैश विड्रॉल करने का तरीका पूछा, तब लुभावने ऑफर वाली कंपनी ने युवती को टेलीग्राम का लिंक दिया गया। कंपनी ने टेलीग्राम पर एक ग्रुप बनाया हुआ है, जिसमें सैकड़ों लोग जुड़े हैं।

पीड़ित युवती ने बताया कि टेलीग्राम पर कई मैसेज इस तरह के आ रहे थे, जैसे वीना जी आपकी वजह से मैंने 25 टास्क पूरे करके मुझे 15 लाख रुपये मिल गए, इसके लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद। अब मेरी गरीबी हट जाएगी।

पीड़ित युवती ने बताया कि ऐसे कई मैसेज देखकर उसके दिमाग में लालच आ गई। उसने पैसे विड्रॉल करने की जगह और टास्क पर दांव लगा दिया, वो लोग टास्क पूरा कराने के चक्कर में युवती से 9 लाख रुपये तक लगवा दिए, बाद में उसे एक भी रुपये वापस नहीं मिले।

 

यह लोग भी हुए इसी तरह के जालसाजी के शिकार

  • आईआईटी कानपुर से पासआउट रानीडिहा निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पांच लाख रुपये गंवा दिए हैं।
  • सहजनवां की एक लड़की ने 1.50 लाख रुपये गंवाए।
  • गोरखपुर विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने दो लाख रुपये गंवाए

महराजगंज के लोगों से सबसे अधिक जालसाजी
जालसाजी के शिकार होने वालों में पुलिस वालों के घरवाले भी हैं। सिपाही और दरोगा भी घर बैठे कमाने का ऑफर अपने बच्चों को बताया है और फिर रुपये गंवा दिए हैं। सबसे ज्यादा महाराजगंज के लोग घर बैठे पैसे कमाने के चक्कर में पड़कर अपना पैसा गंवा रहे हैं। पुलिस की ओर से लोगों को अब जागरूक करने की कोशिश भी की जा रही है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि मुफ्त में कुछ नहीं मिलता है, इसे जितनी जल्दी समझा जाएगा, उतनी जल्दी ही जालसाजी से बच जाएंगे। घर बैठे रुपये कमाने के चक्कर में कई लोगों ने रुपये गंवा दिए हैं। कोई ऐसी कंपनी है ही नहीं जो घर बैठे कमाने का ऑफर दे। अगर इस तरह का ऑफर हो तो एक बार रुपये गंवाने के पहले ही जानकारों से संपर्क कर लें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन ऐसी स्कीम के चक्कर में अपना पैसा गंवा रहे हैं। पुलिस इसे लेकर जागरूकता भी फैला रही है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed