{"_id":"64686ad2993b150dfc0c8897","slug":"brother-broken-sister-marriage-after-seeing-brother-in-law-with-girlfriend-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले खुली पोल: होने वाले जीजा की इस शर्मनाक हरकत को देख आग बबूला हुआ युवक, तोड़ दिया बहन का विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से पहले खुली पोल: होने वाले जीजा की इस शर्मनाक हरकत को देख आग बबूला हुआ युवक, तोड़ दिया बहन का विवाह
Sat, 20 May 2023 03:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 May 2023 03:24 PM IST
सार
लड़के की शादी एक गांव की एक लड़की से तय हुई थी। 6 दिसंबर को शादी होनी थी। लड़की का भाई गांव से भटहट आ रहा था। इसी दौरान बगीचे में अपने होने वाले जीजा को उसकी प्रेमिका के साथ एक पेड़ के नीचे आपत्तिजनक हालत में बैठे देख लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के एक गांव में शादी तय होने के बाद युवक को उसकी प्रेमिका संग बगीचे में देखकर होने वाला साला आग बबूला हो गया। बगीचे में जाकर वीडियो बनाने लगा तो मारपीट हो गई। पुलिस दोनों को चौकी ले आई। उधर, जानकारी होने के बाद पहुंचे परिजनों ने शादी तोड़ने का एलान कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, भटहट चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के लड़के की शादी इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की से तय हुई थी। बांसस्थान मंदिर परिसर में दोनों की सगाई हुई। 6 दिसंबर को शादी होनी थी। शुक्रवार दोपहर लड़की का भाई गांव से भटहट आ रहा था।
इसे भी पढ़ें: लूटेरी दुल्हन का खेल: घर में ससुर के मरने का छाया था मातम, बहू नकदी व जेवर लेकर प्रेमी संग हुई फरार
विज्ञापन
इसी दौरान पिपरी गांव के सामने आयुष विश्वविद्यालय के बगल स्थित बगीचे में अपने होने वाले जीजा को उसकी प्रेमिका के साथ एक पेड़ के नीचे आपत्तिजनक हालत में बैठे देख लिया। मौके पर जाकर जब फोटो व वीडियो बनाने लगा तो दोनों में मारपीट हो गई।
जानकारी होने के बाद घरवालों ने शादी तोड़ दी है। उधर, मारपीट के बाद दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।