फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three women arrested for shooting father and son

Gorakhpur News: पिता-पुत्र को गोली मारने के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2024 05:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Three women arrested for shooting father and son
बड़हलगंज इलाके के भटपुरवा में रास्ते के विवाद में चली थी गोली
विज्ञापन

गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी कमलेश पुलिस से दूर

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बड़हलगंज इलाके के भटपुरवा गांव में रास्ते के विवाद में बीते 24 जून की सुबह पटीदारों के बीच मारपीट हो गई थी। इस दौरान एक पक्ष ने तमंचे से गोलियां चला दी थी। इसमें दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र को गोली लग गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के सात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। बुधवार को तीन महिला आरोपियों नीतू, संगीता व सरिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, भटपुरवा गांव के मुन्नालाल यादव व कमलेश यादव सगे पटीदार हैं। दोनों के बीच घर के पास रास्ते की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह मुन्नालाल अपने बेटे गोलू व दुर्गेश के साथ खपरैल वाले घर के ऊपर प्लास्टिक (पन्नी) लगा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच विपक्षी कमलेश अपने छत से ईंट-पत्थर चलाने लगा। विरोध करने पर छत से नीचे उतरकर असलहे से मुन्नालाल व आदित्य के ऊपर गोली चला दी।
विज्ञापन

मुन्नालाल के कंधे और बेटे आदित्य को सीने में दाएं साइड में गोली लगी है। मेडिकल कॉलेज में दोनों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि सीने में सूजन होने के कारण ऑपरेशन नहीं किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि बुधवार की रात में दोनों का ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed