फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Todays Active Corona Cases In Gorakhpur 26 september 2021

गोरखपुर कोरोना अपडेट: एसएसबी के एक जवान समेत मिले तीन संक्रमित, जानिए कितने हैं एक्टिव केस

Mon, 27 Sep 2021 09:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 Sep 2021 09:34 AM IST
सार

मरीजों में एक 24 वर्ष की महिला और एक 26 वर्ष का युवक है। दोनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। इसके अलावा 43 वर्ष का एसएसबी का एक जवान भी संक्रमित पाया गया है।

विज्ञापन
Todays Active Corona Cases In Gorakhpur 26 september 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले दो दिनों से शून्य थे लेकिन रविवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक 24 वर्ष की महिला और एक 26 वर्ष का युवक है। दोनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। इन दोनों की जांच एयरफोर्स के प्रयोगशाला में हुई है। इसके अलावा 43 वर्ष का एसएसबी का एक जवान भी संक्रमित पाया गया है। उसकी जांच बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। तीनों गैर जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 23 सितंबर के बाद से लगातार दो दिनों तक कोई भी संक्रमित नहीं मिला। रविवार को तीन संक्रमित मिले हैं। तीनों जिले के रहने वाले नहीं है। इनकी ट्रैवेल हिस्ट्री है। एयरफोर्स में जिन दो लोगों की जांच हुई है इनकी एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण थे।
विज्ञापन


इसके अलावा एसएसएबी का जवान भी संक्रमित मिला है। उसकी जांच बीआरडी में हुई है। तीन संक्रमितों के मिलने के बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या 59417 हो गई है। इनमें 58556 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 849 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस चार से बढ़कर कुल छह हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed