फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three suspended including outpost in-charge for extortion and negligence

Gorakhpur News: धनउगाही व लापरवाही में चौकी प्रभारी समेत तीन निलंबित

Sun, 21 Jul 2024 05:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Three suspended including outpost in-charge for extortion and negligence
गोरखपुर। धनउगाही व लापरवाही के आरोप में उनवल चौकी प्रभारी, गुलरिहा थाने के एक दारोगा और न्यायालय सुरक्षा में तैनात एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इनके विरुद्ध विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन



खजनी थाने में दर्ज जालसाजी के मुकदमे की विवेचना उनवल चौकी प्रभारी सोनेंद्र सिंह कर रहे थे। मुकदमा वादी ने एसएसपी से शिकायत की थी कि चौकी प्रभारी आरोपितों को बचाने के लिए चार्जशीट दाखिल नहीं कर रहे हैं। एसएसपी ने समीक्षा की तो चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आयी। वहीं गुलरिहा क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस अधिकारियों को बताया था कि न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। थाने पर तैनात दारोगा इबरार खां ने मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर दो हजार रुपये ले लिए हैं। वहीं न्यायालय सुरक्षा में तैनात सिपाही हरिकिशोर तिवारी पर ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही व अनुशासनहीनता बरतने के आरोप था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed