फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three sculptors of city are participating in camp of State Academy of Fine Arts

गोरखपुर के ये तीन कलाकर, अपनी कलाकृतियों में दर्शा रहे 'श्रीराम का चरित्र'

Tue, 20 Oct 2020 12:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Oct 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
Three sculptors of city are participating in camp of State Academy of Fine Arts
राम की कलाकृति उकेरते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर के तीन कलाकारों की कलाकृतियां अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रदर्शित की जाएंगी। फिलहाल ये कलाकार राज्य ललित कला अकादमी की ओर से मूर्ति शिल्प शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। वे लकड़ी और मिट्टी पर श्रीराम के जीवन प्रसंगों को उकेरने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


दरअसल अकादमी की ओर से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ‘जन-जन के राम’ विषय पर मूर्ति शिल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सूबे के 30 मूर्तिकार हिस्सा ले रहे हैं। इनमें से तीन गोरखपुर के हैं, जिनमें भास्कर विश्वकर्मा, संत कुमार चौहान एवं सुशील गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन


ये कलाकार राम के जीवन को लकड़ी एवं मिट्टी पर उकेर रहे हैं। शिवपुर रोड सिंघड़िया में भास्कर विश्वकर्मा भक्ति के पराकाष्ठा विषय को केंद्र में रखते हुए लकड़ी पर राम-लक्ष्मण एवं शबरी से जुड़े प्रसंग को दर्शाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत कुमार चौहान ने कनेक्टिविटी ऑफ राम विषय पर धनुष के आकार की कलाकृति मिट्टी पर बनाई है। सुशील गुप्ता बाल्यावस्था में राम विषय पर श्रीराम के स्वरूप को मिट्टी पर उकेर रहे हैं। मूर्तिकार भास्कर विश्वकर्मा ने बताया कि सभी मूर्तियों को अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed