फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three players of North Eastern Railway will show wonders in Ranji Trophy

Gorakhpur: रणजी ट्रॉफी में कमाल दिखाएंगे पूर्वोत्तर रेलवे के तीन खिलाड़ी, कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

Fri, 12 Jan 2024 04:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Jan 2024 04:22 PM IST
सार

कोच रंजीत यादव के अनुसार, उपेंद्र यादव आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वह इंडिया ए टीम से दक्षिण अफ्रीका व बांग्लादेश का टूर कर चुके हैं, जबकि मीडियम पेसर गेंदबाज व बल्लेबाज युवराज सिंह अप्रैल 2023 में इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं।

विज्ञापन
Three players of North Eastern Railway will show wonders in Ranji Trophy
बाएं से उपेंद्र यादव, शाहब युवराज और युवराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के तीन खिलाड़ियों का चयन रणजी ट्राॅफी के लिए हुआ है। रेलवे बोर्ड ने बीसीसीआई के तहत खेले जाने वाले रणजी ट्राॅफी के लिए इन खिलाड़ियों का चयन किया है। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की ओर से जारी 15 खिलाड़ियों की सूची में इन तीनों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


चयनित तीनों खिलाड़ियों में बरेली निवासी युवराज सिंह डीआरएम ऑफिस इज्जतनगर, कानपुर निवासी उपेंद्र सिंह यादव डीआरएम ऑफिस लखनऊ और लखनऊ निवासी साहब युवराज सिंह डीआरएम ऑफिस लखनऊ में तैनात हैं। ये तीनों इंडियन रेलवे सीनियर मेन क्रिकेट टीम के सदस्य हैं।
विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं उपेंद्र
चयनित तीनों खिलाड़ी इसके पूर्व मुश्ताक अली व विजय हजारे ट्रॉफी भी खेल चुके हैं। कोच रंजीत यादव के अनुसार, उपेंद्र यादव आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। वह इंडिया ए टीम से दक्षिण अफ्रीका व बांग्लादेश का टूर कर चुके हैं, जबकि मीडियम पेसर गेंदबाज व बल्लेबाज युवराज सिंह अप्रैल 2023 में इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल चुके हैं। साहब युवराज सिंह भी एक बेहतर गेंदबाज व बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed