फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three players from the division have been selected for the Santosh Trophy.

Gorakhpur News: मंडल के तीन खिलाड़ियों का संतोष ट्रॉफी के लिए हुआ चयन

Sat, 20 Dec 2025 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three players from the division have been selected for the Santosh Trophy.
संतोष ट्रॉफी में चयनित खिलाड़ी।
आगरा के शारदा विश्वविद्यालय में 21 से 28 दिसंबर के बीच आयोजित होगी राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप
विज्ञापन

टीम में चयनित मो. अनस गोरखपुर और सुहेल व मुकेश कुशीनगर के हैं खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मंडल के तीन फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन आगरा के शारदा विश्वविद्यालय में 21 से 28 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाली राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप (संतोष ट्रॉफी) के लिए हुआ है। ये तीनों खिलाड़ी यूपी की टीम से प्रतियोगिता में खेलते हुए नजर आएंगे।
उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ की मेजबानी में आयोजित 78वीं राष्ट्रीय फुटबाॅल चैंपियनशिप (संतोष ट्रॉफी) में गोरखपुर मंडल के कुशीनगर जिले के फाजिलनगर के रहने वाले सोहेल खान व तमकुहीराज के मुकेश गुप्ता और गोरखपुर के खजांची चौराहे के रहने वाले मोहम्मद अनस का चयन हुआ है। इन तीनों खिलाड़ियों ने कोच संतोष सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश फुटबॉल टीम के कोच इरफान जमा खान के कुशल प्रशिक्षण में ये अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश का पहला मैच 21 दिसंबर को हरियाणा, दूसरा मैच 23 दिसंबर को चंडीगढ़ और तीसरा लीग मैच 25 दिसंबर को उत्तराखंड के साथ खेला जाएगा।
तीनों खिलाड़ियों के चयन पर गोरखपुर फुटबॉल संघ के संरक्षक कैप्टन राधेश्याम सिंह, उपाध्यक्ष डेविड सीरील, उपेंद्र मणि त्रिपाठी, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आनंद सिंह, पूर्व सचिव एनपी गौड़, सचिव हमजा खान, आदित्य प्रताप सिंह, अभय सिंह, कृष्णकांत यादव, डॉ. अमिल हयात खान आदि ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed