फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three people injured in leopard attack at maharajganj

महराजगंज: तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल, दहशत में ग्रामीण

Thu, 01 Apr 2021 03:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Apr 2021 03:17 PM IST
सार

  • पटखौली निवासी घांस कटाने गए दो व्यक्ति हुए घायल वहीं तीसरा कुशीनगर जनपद का

विज्ञापन
Three people injured in leopard attack at maharajganj
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में सिसवां बाजार क्षेत्र के गेड़हरुआ वन चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा पटखौली में बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे घास काटने गए दो व्यक्तियों को जंगल से भटक कर आए तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


अगल-बगल खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने तेंदुए को लाठी डंडो से भगाया तो तेंदुआ नरकट के झाड़ में जा छुपा। इसकी सूचना गांव के लोगों ने वन क्षेत्राधिकारी निचलौल को दी। जिसके बाद उन्होंने मौके पर वन दरोगा, वन रक्षक सहित अन्य कर्मियों को भेजा। वहीं महराजगंज सीमा से सटे कुशीनगर जनपद से भी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर तेंदुए की तलाश में है।      
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पटखौली निवासी केदार (60), पटखौली निवासी जफरेली 40 बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे पालतू पशुओं के लिए गांव के पूरब की तरफ से होकर निकली छोटी गंडक नदी के तरफ घास काटने के लिए गए हुए थे। घास काट रहे केदार के ऊपर अचानक तेंदुए ने हमला बोल दिया। जिससे उनके हाथ व पेट सहित कई हिस्सों में चोट लग गई। जिसके बाद केदार ने शोर मचाना शुरू किया तो अगल-बगल खेतों में काम कर रहे लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और तेंदुए को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तेंदुआ नदी किनारे स्थित नरकट के झाड़ में जा छिपा। थोड़ी ही देर बाद नदी को पूरब की तरफ महराजगंज सीमा से सटे कुशीनगर जनपद के खड्डा थानाक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा भेड़ी जंगल निवासी सुकई 48 भी अपने खेत में काम कर रहे थे। जिनको तेंदुए ने हमला कर लहूलुहान कर दिया।

किसी तरह से भाग कर सभी लोग गांव में पहुंचे और इसकी जानकारी निचलौल वन क्षेत्राधिकारी डीएस तिवारी को दी। वही सूचना पाकर गांव के विनोद गिरी गांव के लोगों के साथ लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और तेंदुए को खदेड़ने के लिए तलाश करने में जुट गए।

सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी ने मौके पर वन दरोगा प्रेम लाल, अवधेश कुमार मौर्य, वन रक्षक मार्कण्डेय पांडेय व राहुल कुमार सहित अन्य को भेजा। वहीं बगल के जनपद कुशीनगर से भी वन क्षेत्राधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर तेंदुए की तलाश में जुट गए।


वन क्षेत्राधिकारी डीएस तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा तेंदुए के हमले की सूचना प्राप्त हुई है। जिसके बाद टीम को तत्काल मौके पर रवाना कर उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। वहीं सभी लोगों को सतर्क रहने की भी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed