{"_id":"61752ff86bfb9622f165b202","slug":"three-people-injured-in-fight-between-two-brothers-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ग्राहक बुलाने के विवाद में चाचा-भतीजे में चाकूबाजी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ग्राहक बुलाने के विवाद में चाचा-भतीजे में चाकूबाजी, तीन घायल
Mon, 25 Oct 2021 09:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Oct 2021 09:46 AM IST
सार
गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बें में दो भाईयों की आसपास ही मिठाई की दुकान है। रविवार को ग्राहक को अपनी दुकान पर बुलाने की बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों में चाकूबाजी शुरू हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
मारपीट में घायल लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के भटहट कस्बे में रविवार सुबह 11 बजे मिठाई की दुकान पर ग्राहक बुलाने के विवाद में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि भतीजे ने चाकू से चाचा पर हमला कर दिया। बीच बचाव में आए लोगों पर भी हमला किया गया। चाकूबाजी में तीन लोग जख्मी हो गए है जिसमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भटहट निवासी हरिप्रसाद व जगदीश सगे भाई हैं। दोनों की भटहट कस्बे में मिठाई की दुकान है। रविवार को ग्राहक को बुलाने के विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि हरिप्रसाद के पुत्र अखिलेश ने बर्फी काटने वाली चाकू से अपने चाचा जगदीश व उनके बेटे सूरज पर हमला कर दिया। जिसमें चाचा के हाथ व सिर में गंभीर चोट आई वहीं सूरज के पेट में चाकू लगने से रक्तस्राव होने लगा।
विज्ञापन
उन्होंने जख्मी हालत में किसी तरह चौकी पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई। चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट भेजा। सीएचसी पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, अखिलेश को भी चोट लगी है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए गुलरिहा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन