फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three people from Mumbai were admitted to 100 bed TB hospital

मुंबई से आए तीन लोग हुए 100 बेड टीबी अस्पताल में भर्ती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Three people from Mumbai were admitted to 100 bed TB hospital
मुंबई से आए तीन लोग हुए 100 बेड टीबी अस्पताल में भर्ती झगहा थान क्षेत्र के ग्राम पंचायत करौता का मामला  प्रधान की सूचना पर कराया गया क्वारंटीन अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ब्रम्हपुर। मुंबई में कोरोना पॉजिटिव पिता की मौत के बाद पुत्र अपने दो अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल से बृहस्पतिवार की भोर में गांव पहुंच गया। इसकी सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली, उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान की पहल पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उनको 100 बेड टीबी अस्पताल में क्वारंटीन कराया। मामला झगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करौता का है।  जानकारी के अनुसार झगहा के ग्राम पंचायत निवासी एक 34 साल के एक युवक की मौत मुंबई में कोरोना से हो गई थी। पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार युवक के बेटे ने किया। दाह संस्कार के के बाद वह गांव के दो अन्य युवकों के साथ मोटरसाइकिल से सीधे गांव आ गया। इसकी जानकारी गांव में मिलते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल ग्राम प्रधान को जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस की मदद से तीनों को 100 बेड टीबी अस्पताल में क्वारंटीन कराया। बताया जा  रहा है कि शुक्रवार को नमूना जांच के लिए बीआरडी भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed