{"_id":"5eafc6358ebc3e909214901e","slug":"three-people-for-arrived-from-delhi-with-cancer-patient-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा गोरखपुर में एंबुलेंस से आने वालों का सिलसिला, दिल्ली से आया परिवार हुआ क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा गोरखपुर में एंबुलेंस से आने वालों का सिलसिला, दिल्ली से आया परिवार हुआ क्वारंटीन
Mon, 04 May 2020 01:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 May 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस की जांच करती पुलिस।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
दूसरे प्रदेशों से एंबुलेंस से आने वालों का सिलसिला रूक नहीं रहा है। शनिवार की देर रात आए एक ही परिवार के तीन लोग दिल्ली के जीबी पंत हॉस्पिटल से 18 हजार रुपये में एंबुलेंस बुक करके आए हैं। सहजनवां चेक पोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस ने चेकिंग करते हुए उन्हें जिला अस्पताल में जांच की सलाह दी।
इसके बाद एंबुलेंस चालक परिवार को जिला अस्पताल लेकर आया। जांच के बाद चालक सहित परिवार के तीनों सदस्यों को 100 बेड के टीबी अस्पताल में क्वांरटीन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला है, जो कैंसर से पीड़ित है।

जानकारी के अनुसार बांसगांव के पचपेड़िया की रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला जंगल सिकरी निवासी 20 साल के नाती और संतकबीरनगर के औराडार की रहने वाली 40 साल की बेटी के साथ दिल्ली के जीबी पंत हॉस्पिटल में कैंसर का इलाज कराने गई थी।
उन्हें लीवर में कैंसर है। इलाज के दौरान ही डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें घर जाने की सलाह दे दी। लॉकडाउन के कारण पूरा परिवार फंस गया। इस बीच महिला के नाती ने 18 हजार में एंबुलेंस बुक करके गोरखपुर शनिवार की देर रात पहुंचा।
जहां जांच के बाद पूरे परिवार को 100 बेड के टीबी अस्पताल में क्वांरटीन कर दिया गया है। युवक ने बताया कि डॉक्टरों के जवाब देने के बाद समझ नहीं आ रहा था क्या करूं। यही वजह है नानी को लेकर घर चला आया। अब परिवार क्वारंटीन है, तो नानी की चिंता और भी बढ़ गई है। अब ज्यादा डर लग रहा है। बताया कि एंबुलेंस चालक भी बस्ती का ही रहने वाला है। वह भी क्वारंटीन में साथ है।