फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three people died due to uncontrolled car drain in Sant Kabir Nagar

संतकबीरनगर: अनियंत्रित कार नाले में पलटने से एक बुर्जुग सहित तीन की मौत, कई घायल

Fri, 10 Jul 2020 04:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Jul 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Three people died due to uncontrolled car drain in Sant Kabir Nagar
नहर में डूबी कार। - फोटो : अमर उजाला।

संतकबीरनगर जिले में शुक्रवार की सुबह सांथा-बांसी मार्ग पर झुडिया पुल के पास अनियंत्रित होकर कार के नाले में पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को पहले सीएचसी मेंहदावल और फिर रेफर किए जाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बखिरा क्षेत्र के चुरियामैर गांव निवासी संजय त्रिपाठी के तीन वर्षीय पुत्र अनमोल का शुक्रवार को बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में स्थित देवी पाटन मंदिर में मुंडन संस्कार होना था। लोग कार से मुंडन संस्कार संपंन कराने जा रहे थे। बेलहर क्षेत्र के नंदौर-सांथा मार्ग पर झुडिया पुल के पास कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई।
विज्ञापन


घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कार सवार बच्चा समेत छह लोगों को बाहर निकलवा कर सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। डॉक्टरों ने 83 वर्षीय महावीर तिवारी पुत्र केदार तिवारी निवासी चुरियामैर थाना बखिरा और 45 वर्षीय अशोक तिवारी पुत्र तीरथ तिवारी निवासी अहिरौली थाना सोनहा जनपद बस्ती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एक घायल अस्पताल जाते समय तोड़ा दम

वहीं घायल 36 वर्षीय विजय मिश्रा पुत्र मकरध्वज निवासी जिगिनिया थाना बांसी जनपद सिद्धार्थ नगर , 45 वर्षीय राजेश सिंह पुत्र रामसिह निवासी संतोषपुर थाना बखिरा और 50 वर्षीय ओमप्रकाश तिवारी पुत्र छेदी तिवारी और तीन वर्षीय अनमोल निवासी चुरियामौर थाना बखिरा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इसमें घायल विजय मिश्रा जिला अस्पताल से मेडिकल कॉजेज रेफर कर दिए। जबकि घायल राजेश और ओम प्रकाश व मासूम अनमोल का उपचार शुरु किया। इधर गोरखपुर ले जाते दौरान रास्ते में विजय मिश्रा की भी मौत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की खबर से पीड़ित परिजन सहम गए।

एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि मासूम अनमोल समेत लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed