फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three new corona positive got in Maharajganj

महराजगंज में मिले 5 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 51

Sat, 30 May 2020 03:20 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 May 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
three new corona positive got in Maharajganj
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। दरअसल बाहरी लोगों के आने से ऐसी स्थिति निर्मित हुई है। शुक्रवार को दिल्ली, चेन्नई, कुवैत से आए तीन कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं देर रात 2 और कोरोना मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


इससे पॉजिटिव केस की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो गई। अब तक जिले में 51 केस कोरोना के मिल चुके हैं, जिसमें से 33 केस एक्टिव हैं। वहीं जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अभी तक 17 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


वहीं पॉजिटिव मरीजों में आधे से अधिक मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से प्रशासन भी सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक करते हुए कोरोना संक्रमित की देखरेख सावधानी पूर्वक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि शुक्रवार तीन कोरोना संक्रमित मिले। एक व्यक्ति पनियरा क्षेत्र के जरदी गांव का है। वह दिल्ली से 25 मई को आया था। दूसरा व्यक्ति तेनुअहियां गांव है। वह चेन्नई से 25 मई को आया था। तीसरा व्यक्ति परतावल क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग का रहने वाला है। वह कुवैत से 23 मई को आया था। इन सभी के नमूने जांच के मेडिकल कालेज गोरखपुर 26 मई को भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट 28 मई की रात में आई।

 

कब कब जिले में मिला कोरोना पॉजिटिव केस

14 मई को भेजे गए नमूनों में एक पॉजिटिव मिला। 14 मई को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 10 मई को भेजे गए नमूनों में एक नमूना पॉजिटिव मिला था। नौतनवां मॉडर्न एकेडमी स्कूल क्वारंटीन सेंटर में रुके हुए नेपाली नागरिकों की जांच रिपोर्ट 12 मई को मिली थी, जिसमें एक नेपाली नागरिक पॉजिटिव मिला। दो मजदूरों की जांच रिपोर्ट 13 मई को पॉजिटिव मिली।

15 मई को भेजे गए नमूनों में 2 पॉजिटिव मिले। 16 मई की जांच रिपोर्ट में दो कोरोना पाजिटिव मिले। 19 मई को आई रिपोर्ट में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। 21 मई को आठ पॉजिटिव केस मिले। 22 मई को लक्ष्मीपुर ब्लॉक के रजापुर गांव का रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। यह मुंबई से 13 मई को लौटा था। 23 मई को दो कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed