फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three new corona case got in maharajganj

महराजगंज में तीन नए मिले कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय मामले बचे हैं 23

Tue, 08 Dec 2020 06:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Dec 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
three new corona case got in maharajganj
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

महराजगंज जिले में मंगलवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पांच लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया है। अब तक कुल केस 5711 हो चुके हैं। इसमें सक्रिय केस महज 23 हैं। अब तक 5598 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालो की संख्या 90 हो चुकी है।

विज्ञापन

 
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि कोरोना संक्रमितो की संख्या धीरे धीरे कम हो रही है। मंगलवार को 2049 नमूनो की जांच हुई। जिसमें से महज तीन लोग ही पॉजिटिव मिले हैं। स्वस्थ होने वालो की संख्या ज्यादा है। अब तक 261343 सैंपल की जांच हो चुकी है।

विज्ञापन

 

सात जगहों पर जलेंगे अलाव

बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत विशेष  तैयारी में जुट गया है। एक लाख 60 हजार रुपये अलाव के लिए खर्च होंगे, ताकि नगर के लोगों व राहगीरों को  किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। टेंडर निकल चुका है, और जल्द ही लकड़ी खरीद ली जाएगी। नगर के राधेश्याम गुप्त, भरत कुमार शुक्ल,  संदीप पांडेय ने बताया कि अलाव की व्यवस्था होने से जरूरतमंदों को काफी राहत मिलेगी।

 अधिशासी अधिकारी डॉ कुमार मिश्रा ने बताया अलाव जलाने के लिए शहर के सात प्रमुख स्थानों को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों में भीड़ भाड़ वाले जगह रेलवे स्टेशन, सुभाष चौक, हनुमान गढ़ी, ब्लॉक व बैंक के समीप, नेबुआ नौरंगिया तिराहा, टैक्सी स्टैंड आदि शामिल है। इस बार 200 क्विंटल लकड़ी खरीद की जाएगी। इसके लिए करीब एक लाख 60 हजार खर्च होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed