{"_id":"5eddeb9c8ebc3e903a5794be","slug":"three-more-corona-positive-got-including-senior-doctor-of-gorakhpur-brd","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर बीआरडी के सीनियर डॉक्टर सहित 3 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 85","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर बीआरडी के सीनियर डॉक्टर सहित 3 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 85
Mon, 08 Jun 2020 01:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग के सीनियर डॉक्टर सहित तीन लोग सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके पहले मेडिकल कॉलेज के दो और डॉक्टर कोरोना पाजिटिव मिल चुके हैं। इसके बाद से जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 138 हो गई है। जिसमें से 45 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 8 की मौत हो चुकी है। 85 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, विभाग के एक संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में आए थे। उनवल के वार्ड नंबर चार निवासी 61 वर्षीय 24 मई को मुंबई से आए थे। उनवल के ही रतसही निवासी 59 वर्षीय एक व्यक्ति 30 मई को दिल्ली से आए थे।
विज्ञापन
ये दोनों अपने गांव में क्वारंटीन थे। दोनों का सैंपल गांव से ही लिया गया था। सोमवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि दोनों गांवों को सील कर सैनिटाइजेशन की कार्रवाई शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन