{"_id":"6130eaca06c785024f28829b","slug":"three-months-old-age-pension-reached-in-the-accounts-of-1-49-lakh-elderly-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: 1.49 लाख बुजुर्गों के खातों में पहुंची तीन महीने की वृद्धावस्था पेंशन, सीएम योगी ने किया डिजिटली ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: 1.49 लाख बुजुर्गों के खातों में पहुंची तीन महीने की वृद्धावस्था पेंशन, सीएम योगी ने किया डिजिटली ट्रांसफर
Thu, 02 Sep 2021 08:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Sep 2021 08:46 PM IST
सार
2016 में जिले में 65000 लाभार्थियों को ही मिलती थी वृद्धावस्था पेंशन, अब 1.49 लाख को, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने डिजिटली ट्रांसफर किए 1500-1500 रुपये।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PIXABAY
विस्तार
गोरखपुर जिले के एक लाख 49 हजार 139 बुजुर्गों के खातों में एक साथ तीन महीने की वृद्धावस्था पेंशन के तौर पर 1500-1500 रुपये की धनराशि पहुंच गई। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर पेंशन की धनराशि डिजिटली ट्रांसफर की।
विज्ञापन
वर्ष 2016 तक जिले में 65 हजार बुजुर्गों को ही पेंशन मिलती थी लेकिन अब साढ़े चार साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने 84 हजार 139 नए लाभार्थियों को योजना से जोड़ा है। इस दौरान कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में विभाग के अधिकारियों समेत कुछ लाभार्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने उपस्थित लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इस दौरान प्रधान सहायक रूमी अहमद , पर्यवेक्षक अरुण गुप्ता, त्रयंबक त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
हेल्पलाइन का उठाएं लाभ
लखनऊ में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों के लिए खासतौर से एल्डर हेल्पलाइन 14567 जारी किया गया है जहां 24 घंटे 7 दिन कोई भी वरिष्ठ नागरिक संपर्क कर मदद ले सकता है। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से अपील की कि वे अपने मोबाइलफोन में यह नंबर सुरक्षित कर लें और जरूरत पड़ने पर कॉल करें।