{"_id":"6536d25a833ffabb7d0d9494","slug":"three-miscreants-who-committed-fraud-by-handing-over-a-bundle-of-papers-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-346244-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कागज की गड्डी थमाकर जालसाजी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कागज की गड्डी थमाकर जालसाजी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
- सीसी टीवी कैमरों की मदद से पकड़े गए, चार घटनाओं का पर्दाफाश
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। कागज की गड्डी थमाकर जालसाजी व लूट करने वाले तीन बदमाशों को सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने की लाकेट, सात हजार रुपये नकद, कागज की गड्डी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मेडिकल कॉलेज स्वीपर कॉलोनी निवासी बृजेश उर्फ गोलू, लालडिग्गी के पास के रहने वाले विक्रम राम और बिहार के सारण, दौलतगंज निवासी हुसैन अली के रूप में हुई है। हुसैन अली वर्तमान में गुलरिहा के झुंगिया बाजार में किराये का मकान लेकर रहता है।
जानकारी के मुताबिक, इलाके में पिछले तीन महीने से टप्पेबाजी एवं चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस सीसी टीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही थी। इसी बीच भटहट कस्बा में रविवार की रात में तीन युवक संदिग्ध हाल में दिख गए। पुलिस ने तीनाें को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से लाकेट, नकदी मिलने के बाद पुलिस थाने लेकर आई।
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया है कि जून में तीनों आरोपी गीडा क्षेत्र के खानीपुर निवासी अंजिला नाम की महिला के साथ घटना की थी। वह दो बच्चों के साथ जैनपुर के टोला काजीपुर ननिहाल में मुंडन संस्कार में जा रही थी। 11 बजे वह भटहट कस्बे में ऑटो से उतरी तो ऑटो में सवार युवकों ने उसे बहला फुसला कर गहने व नकदी लेकर उसे एक खाली बैग थमा कर फरार हो गए थे।
सितंबर में झुंगिया स्टेट बैंक से 49 हजार रुपये निकाल कर मेडिकल कॉलेज की तरफ जा रहे व्यक्ति को 1.5 लाख के नकली नोटों की गड्डी दिखाकर 49 हजार की टप्पेबाजी और क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर एक में घर के बरामदे में सो रही महिला का मंगलसूत्र छीनने का प्रयास, चार दिन पहले खपड़हवा पिकेट से महज कुछ दूरी पर खेत से घर लौट रही महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की घटना में ये लोग शामिल थे।