फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three miscreants including shooter Sunny removed from Gorakhpur jail and sent to another jail

गोरखपुर: तिहरे हत्याकांड के शूटर सन्नी समेत तीन को भेजा गया दूसरे जेल, गुटबाजी की आशंका में की गई कार्रवाई

Wed, 30 Jun 2021 12:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Jun 2021 12:14 PM IST
सार

दो दिन के बीच में पांच बदमाशों का गुटबाजी की आशंका में गोरखपुर से जेल से हटाया गया

विज्ञापन
Three miscreants including shooter Sunny removed from Gorakhpur jail and sent to another jail
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर मंडलीय कारागार में बंद तिहरे हत्याकांड के शूटर सन्नी सिंह उर्फ मृगेंद्र समेत तीन बदमाशों को गैर जनपद की जेल शिफ्ट कर दिया गया। मंगलवार को तीनों को सुरक्षा के बीच भेजा गया है। इसके पहले सोमवार को सुधीर सिंह और प्रदीप सिंह को दूसरे जेल में भेजा गया था।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक,  गगहा में जिला पंचायत सदस्य चुनाव की तैयारी कर रहे रितेश मोर्य, इलेक्टानिक दुकानदार शम्भू मोर्य व उनके कर्मचारी संजय पांडेय की गोली मारकर हत्या हुई थी। मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड व घटना के शूटर उस समय के एक लाख के इनामी  सन्नी सिंह उर्फ मृगेंद्र को गिरफ्तार किया था। तभी से वह जेल में बंद था। मंगलवार को जेल प्रशाशन ने गुटबाजी करने के आरोप में सन्नी को मऊ जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन


वहीं हत्यारोपित महराजगंज के जलालपुर निवासी जितेंद सिंह को भी मऊ तथा दिवाकर उर्फ गोलू को आजमगढ़ जेल भिजवाया गया है। दिवाकर व जितेंद को गुलरिहा पुलिस ने एक माह पहले गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। अभी सोमवार को हो जेल प्रशाशन ने माफिया व टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल  प्रदीप सिंह और सुधीर सिंह को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया था। प्रदीप को देवरिया तो सुधीर को महराजगंज जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed