{"_id":"6125e8c88ebc3e5f9926c0b2","slug":"three-miscreants-arrested-for-robbing-cousin-sisters-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चचेरी बहनों से लूट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, टीका लगवाकर लौट रही युवतियों के साथ हुई थी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चचेरी बहनों से लूट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, टीका लगवाकर लौट रही युवतियों के साथ हुई थी घटना
Wed, 25 Aug 2021 12:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:22 PM IST
सार
19 अगस्त को गुलरिहा इलाके में टीका लगवाकर लौट रही बहनों के साथ हुई थी घटना। आरोपियों के पास से लूटा गया बैग, मोबाइल, टीशर्ट, कपड़े बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के बांसस्थान मार्ग पर 19 अगस्त को कोरोना टीकाकरण से लौट रही चचेरी बहनों से हैंडबैग लूट करने वाले बाइक सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है। आरोपियों के पास से लूटा गया बैग, मोबाइल, टीशर्ट, कपड़े बरामद कर लिया गया है।
आरोपियों की पहचान डुमरी नंबर एक टोला भंडारो निवासी जयहिंद, राहुल और रामबचन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के बांसस्थान मार्ग पर 19 अगस्त को परसौना गांव निवासी कुमारी रंजना और चचेरी बहन दिव्या के साथ बदमाशों ने लूट की वारदात की थी। बैग में उनके मार्कशीट भी मौजूद थे।
लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की तीनों आरोपी बांसस्थान के पास मौजूद है और फिर से कोई घटना कर सकते है।
विज्ञापन
शाम पांच बजे सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर बैग भी बरामद कर लिया गया है लेकिन मार्कशीट को बदमाशों ने चिलुवा नदी में फेंक दिया था जिस वजह से नहीं मिल पाया है।