फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three members of inter-state bike lifter gang arrested in Deoria

देवरिया: अंतर्जनपदीय बाइक लिफ्टर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, सरगना फरार

Fri, 13 Aug 2021 07:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Aug 2021 07:06 PM IST
सार

एसओजी और खामपार पुलिस ने की चोरी की 15 बाइक बरामद, एसपी बोले- सूचीबद्ध कर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Three members of inter-state bike lifter gang arrested in Deoria
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अंतर्जनपदीय बाइक लिफ्टर गैंग तक पहुंचने में खामपार पुलिस और एसओजी को कामयाबी मिली है। गिरोह के तीन सदस्यों को चोरी की पंद्रह बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। इस टीम को एडीजी जोन अखिल कुमार ने पंद्रह हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में गिरोह का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग दौरान पकड़े गए संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। बाइक चोरों गिरोह के कब्जे से शहर के एक भाजपा नेता की बाइक सहित गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और बलिया जनपदों के विभिन्न स्थानों से चुराई गई पंद्रह बाइक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए गिरोह के सदस्यों की पहचान अविनाश यादव निवासी करकटही परसिया खुखुंदू, पिंकू मिश्र निवासी इचौना सलेमपुर और अरविंद कुमार रघवापुर सदर कोतवाली के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि इस गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी और गैंग के रूप सूचीबद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चोरी की बाइक बिहार ले जा कर बेचते थे

बाइक लिफ्टर पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से बाइक चुराकर बिहार में बेचते थे। इस गिरोह में करीब पांच सदस्य है। उसका सरगना रंजीत है। जो पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस को जानकारी मिली है कि इस गिरोह ने विभिन्न जनपदों से करीब पचास से अधिक बाइक चुराने का काम किया है।

पकड़ने वाली पुलिस टीम
खामपार एसओ घनश्याम सिंह, एसओजी प्रभारी गोपाल राजभर, दरोगा संतोष यादव, राकेश पांडेय, मुख्य आरक्षी योगेंद्र अरुण खरवार, धनंजय श्रीवास्तव, सुदाम यादव, प्रशांत, मेराज खान, दिव्य शंकर राय, रणजीत सिंह, शिवेंद्र चौधरी, सचिन सिंह, नीतू मिश्र, प्रियंका सिंह, दरोगा रंजय कुमार, मनीष राय और अरविंद कुशवाहा रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed