फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three lakh students of BASIC will be promoted once again

बेसिक के तीन लाख विद्यार्थी एक बार फिर होंगे प्रमोट, विभाग ने शुरू की कवायद

Wed, 03 Mar 2021 07:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Mar 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Three lakh students of BASIC will be promoted once again
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठवीं के विद्यार्थी सत्र 2020-21 में बिना वार्षिक परीक्षा दिए ही अगली कक्षा में प्रमोट किए जाएंगे। शासन के निर्देश के बाद से परिषदीय स्कूलों में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। प्रमोट करने से पूर्व असेसमेंट में प्रेरणा ज्ञानोत्सव के जरिये बच्चों के सीखने व पढ़ने की क्षमता का आकलन किया जाएगा। जिले के 2500 परिषदीय स्कूलों में तीन लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इस समय सौ दिन का प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत कक्षा स्तर पर बच्चों का असेसमेंट किया जाएगा। इसी के आधार पर उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। सीबीएसई व यूपी बोर्ड कक्षा आठ तक के बच्चों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


सीबीएसई स्कूलों ने ऑनलाइन परीक्षा कराने की तैयारी की है। कुछ स्कूलों में परीक्षा शुरू भी हो गई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फिलहाल यह आदेश परिषदीय स्कूलों के लिए ही प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लगातार दूसरी बार प्रमोट किए जाएंगे छात्र

शैक्षिक सत्र 2020-21 में कोरोना के कारण 11 माह तक स्कूल बंद रहें, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। विभाग ने भले ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाने की शुरूआत की। मगर इस पहल से जनपद के ही बमुश्किल 50 हजार विद्यार्थियों को लाभ दिया जा सका।

इसके पहले सरकार ने शैक्षिक सत्र 2019-20 में भी बच्चों को बिना परीक्षा के पास किया था। जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हुईं, लेकिन परिषदीय स्कूलों में कमजोर व गरीब तबके के बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण ऑनलाइन क्लास का लाभ नहीं उठा सके।

बीएसए बीएन सिंह ने कहा कि शासन की ओर से कक्षा एक से आठवीं के बच्चों को प्रमोट करने का निर्णय लिया गया है। उनकी क्षमता के आकलन का पैमाना भी शासन ने निर्धारित किया है। इसके बारे में शिक्षकों को जागरूक किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed