फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three killed and two injured in road accident at saifai national highway

देवरिया: अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराई, तीन की मौत, दो घायल

Thu, 10 Dec 2020 11:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Dec 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
three killed and two injured in road accident at saifai national highway
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया जिले में निजी कार से दिल्ली जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की कार अनियंत्रित होने से बुधवार की रात सैफई हाइवे पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद तीन को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत नाजुक देख पीजीआई सैफई रेफर कर दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना की जानकारी पर परिजन सैफई के लिए रवाना हो गए। लार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी सागर यादव का परिवार दिल्ली में रहता है। वह भी वहीं पर रह कर प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं। भतीजे मुकेश यादव की 30 नवंबर को शादी थी।  
विज्ञापन


उसी कार्यक्रम में वह पत्नी अन्नू व बेटा ऋषि, ससुर मोहन यादव निवासी भुड़वार दरौली बिहार के साथ वह पंद्रह दिनों पूर्व गांव आए थे। कार्यक्रम संपन्न होने पर भतीजे मुकेश यादव, ससुर मोहन यादव, पत्नी अन्नू यादव, बेटे ऋषि व सागर यादव के साथ दिल्ली के लिए अपनी निजी कार से बुधवार को दिन में 1 बजे निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रफ्तार के कारण हुआ हादसा

रात्रि करीब 1 बजे कार सैफई राष्ट्रीय राज मार्ग पर पहुंची। तेज रफ्तार होने की वजह से अचानक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें मौके पर ही कार के परखचे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची सैफई पुलिस ने सभी को सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मुकेश (23), अन्नू यादव (35), मोहन यादव (58) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सागर यादव (38)व ऋषि (8) की हालत नाजुक देख सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन सैफई के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed