फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three injured in Khajni land dispute in Gorakhpur

खजनी गोलीकांड: 500 मीटर की दूरी तय करने में पुलिस को लग गए एक घंटे, बेखौफ बदमाशों ने जमकर मचाया तांडव

Mon, 25 Jul 2022 11:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Jul 2022 11:13 AM IST
सार

एसपी नार्थ डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि मारपीट में घायल के परिवारवालों ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। इसकी जांच एसपी नार्थ को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
three injured in Khajni land dispute in Gorakhpur
खजनी गोलीकांड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के खजनी थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित मऊधर मंगल गांव में हुई घटना के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचने में एक घंटे लग गए। पीड़ितों का कहना है कि मारपीट के तत्काल बाद सूचना दी गई। पुलिस नहीं पहुंची। आधे घंटे बाद जब गोली चल गई, तब भी पुलिस आधे घंटे से अधिक समय के बाद मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


वारदात के बाद खजनी पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी नार्थ को जांच सौंप दी है। अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि एसडीएम खजनी का स्थगन आदेश होने के बावजूद निर्माण कार्य कराने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव में सुबह आठ बजे ही विवाद की शुरुआत हो गई थी। काम शुरू होते ही बवाल की आशंका पर पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। थोड़ी देर बाद ही मारपीट होने लगी। गोली चली और दो लोग जख्मी होकर जमीन पर गिर गए। इस सूचना के बाद भी पुलिस नहीं चेती।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

थाने पर भी कई बार दिया गया था प्रार्थना पत्र

गांव वालों की मदद से पीड़ित, अस्पताल पहुंचे और शहर से एसपी नार्थ मनोज अवस्थी गांव के करीब तक पहुंच गए, तब जाकर जागी खजनी पुलिस हरकत में आई। अब पुलिस, अफसरों को गुमराह करने में लगी है कि वह समय से पहुंच गई थी।

खजनी थाने में दोनों ही पक्षों ने कई बार प्रार्थना पत्र भी दिया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने न तो राजस्व टीम की मदद से मामला सुलझाने की कोशिश की और न ही बवाल होने के बाद मौके पर पहुंची।

एसपी नार्थ डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि मारपीट में घायल के परिवारवालों ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। इसकी जांच एसपी नार्थ को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed