फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three including father and younger brother beaten up in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में पिता व छोटे भाई समेत तीन को पीटा, हालत गंभीर

Sat, 16 Jul 2022 10:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Jul 2022 10:53 AM IST
सार

नगवां गांव में बृहस्पतिवार रात जमीन के मुआवजे के रुपये को लेकर बड़े बेटे ने पिता, छोटे भाई और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि धारदार हथियार से हमला किया गया।

विज्ञापन
Three including father and younger brother beaten up in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के नगवां गांव में बृहस्पतिवार रात जमीन के मुआवजे के रुपये को लेकर बड़े बेटे ने पिता, छोटे भाई और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि धारदार हथियार से हमला किया गया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नगवां निवासी रामसूरत (68) के चार बेटे हैं जो अलग-अलग रहते हैं। रामसूरत तीसरे नंबर के बेटे रविंद्र उर्फ झीनक के साथ रहते हैं। जब सभी भाई एक साथ थे, उसी दौरान मुंबई में एक फ्लैट खरीदा गया था। वर्तमान में पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे के लिए जमीन अधिग्रहीत होने से पिता को मुआवजा मिला हुआ है।
विज्ञापन


बड़ा बेटा राम गोविंद मिले मुआवजा में अपना हिस्सा मांग रहा। जिस पर अन्य भाई मुंबई वाले फ्लैट में हिस्सा देने की बात कह रहे थे। बृहस्पतिवार रात आठ बजे के करीब राम गोविंद घर पहुंचा तो फिर रुपये मांगने लगा। पिता ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बात पर राम गोविंद ने अपने लड़के और भतीजे के साथ धारदार हथियार से पिता, छोटे भाई रविंद्र (45) और उसकी पत्नी शीला (42) पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, राम गोविंद ने भी मारपीट के आरोप लगाए हैं। सूचना पर आई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed