फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three including bank officer constable died in road accidents Gorakhpur

गोरखपुर: सड़क हादसों में बैंक अधिकारी, सिपाही समेत तीन की मौत

Mon, 21 Mar 2022 01:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 21 Mar 2022 01:03 PM IST
सार

नीरज यादव (28) शनिवार सुबह होली खेलने अपने मित्र खरैया पोखरा निवासी प्रफुल्ल शुक्ल (31) के घर गए थे। वहां से सुबह 11 बजे बाइक से दोनों शहर में रहने वाले अपने मित्र के घर होली की बधाई देने जा रहे थे।

विज्ञापन
Three including bank officer constable died in road accidents Gorakhpur
मृतक सिपाही निशांत विश्वकर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बैंक अधिकारी, पीआरवी के सिपाही समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अयोध्या का मूल निवासी सिपाही शुक्रवार रात को ड्यूटी कर घर लौट रहा था। रास्ते में बांसगांव इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। वहीं गोरखनाथ इलाके के धर्मशाला ओवरब्रिज के पास बाइक सवार सहायक बैंक प्रबंधक समेत दो लोगों की एंबुलेंस की चपेट में आने से मौत हुई है। तीनों ही लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन

अज्ञात में भर्ती थे सिपाही, पुलिस वालों ने की पहचान

हादसे में मरने वाले सिपाही को अज्ञात में भर्ती कराया गया था, शनिवार सुबह साथी पुलिसवालों ने उनकी पहचान की। जानकारी के मुताबिक, अयोध्या जिले के पराकलंदर थानाक्षेत्र स्थित रानी बाजार निवासी सिपाही निशांत विश्वकर्मा (30) सिकरीगंज थाने के दो पहिया पीआरवी पर तैनात थे। शनिवार सुबह आठ बजे से उनकी पीआरवी पर ड्यूटी थी।

विज्ञापन


मोबाइल फोन बंद होने और 9.30 बजे तक निशांत के थाने न पहुंचने पर साथी सिपाही भाष्कर ने कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। खोजबीन करने पर पता चला कि बांसगांव क्षेत्र में हरनही के जगदीशपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात में 11.40 बजे हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था और शनिवार को उसकी मौत हो गई। थाने से मेडिकल कॉलेज पहुंचे सिपाहियों ने शव की पहचान निशांत के रूप में कर अधिकारियों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद घरवाले शनिवार देर रात शव लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एंबुलेंस से कुचलकर सहायक प्रबंधक समेत दो की मौत

गोरखनाथ इलाके के धर्मशाला ओवरब्रिज के पास खड़े होकर एक युवक का इंतजार करने के दौरान एंबुलेंस की चपेट में आने से शनिवार को सहायक प्रबंधक समेत दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के पूर्वी आवास-विकास कॉलोनी निवासी नीरज यादव (28) शनिवार सुबह होली खेलने अपने मित्र खरैया पोखरा निवासी प्रफुल्ल शुक्ल (31) के घर गए थे। वहां से सुबह 11 बजे बाइक से दोनों शहर में रहने वाले अपने मित्र के घर होली की बधाई देने जा रहे थे। रास्ते में धर्मशाला ओवरब्रिज के पास रुककर प्रफुल्ल अपने छोटे भाई विपुल का इंतजार करने लगे।

इसी बीच तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने नीरज व प्रफुल्ल को रौंद दिया। विपुल पहुंचा तो दोनों सड़क किनारे चीख रहे थे। डायल 112 पर सूचना देने के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां नीरज की मौत हो गई। परिजन प्रफुल्ल शुक्ल को निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। तीन भाई-बहन में छोटे नीरज आटा-चक्की चलाते थे। 10 माह पहले उनकी शादी हुई थी। प्रफुल्ल शुक्ल महराजगंज जिले के मिठौरा में स्थित यूपी-बड़ौदा बैंक में सहायक प्रबंधक थे। डेढ़ साल पहले उनकी शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed