{"_id":"61d6b9cf67d4fa401d7a2bc5","slug":"three-hospitals-of-gorakhpur-not-send-oxygen-plant-functionality-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन प्लांटों की जांच: गोरखपुर के तीन अस्पतालों ने नहीं भेजी ये रिपोर्ट, प्रदेश सरकार ने दिया ये खास निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन प्लांटों की जांच: गोरखपुर के तीन अस्पतालों ने नहीं भेजी ये रिपोर्ट, प्रदेश सरकार ने दिया ये खास निर्देश
Thu, 06 Jan 2022 03:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Jan 2022 03:13 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल को केंद्र सरकार के वेब पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल ने शासन को यहां लगे ऑक्सीजन प्लांटों की क्रियाशीलता रिपोर्ट नहीं भेजी है। जिले में लगे ऑक्सीजन प्लांटों की जांच में यह बात सामने आई है। इसके बाद प्रदेश सरकार ने तीनों अस्पतालों को रिपोर्ट केंद्र सरकार के वेब पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत से पूरे जिले में हाहाकार मच गया था। 45 दिनों के अंदर स्थिति ऐसी हो गई थी कि लोगों को एक-एक सिलिंडर के लिए परेशान होना पड़ा था। इसे देखते हुए शासन ने अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिले में 17 ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए।
विज्ञापन
सभी प्लांट क्रियाशील भी हो चुके हैं, लेकिन इसमें तीन प्लांट ऐसे हैं, जिनकी क्रियाशीलता की रिपोर्ट (एक्सेप्टेंस रिपोर्ट) केंद्र सरकार के वेब पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई है। एसीएमओ की जांच में यह जानकारी सामने आई है। इस पर सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने तीनों अस्पतालों को क्रियाशीलता की रिपोर्ट केंद्र सरकार के वेब पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन