{"_id":"638846d48e7b9c6c9c17dc02","slug":"three-girls-playing-outside-the-house-got-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर के बाहर खेल रहीं तीन बच्चियां झुलसीं, डंपर की टक्कर से टूटकर गिर गया था बिजली का तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर के बाहर खेल रहीं तीन बच्चियां झुलसीं, डंपर की टक्कर से टूटकर गिर गया था बिजली का तार
Thu, 01 Dec 2022 11:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:46 AM IST
सार
मिर्जापुर बंधे पर डंपर की चपेट में आने से बजली का केबल टूट गया और हादसे में तीनों बच्चियां झुलस गईं। प्रांजल की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। यहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
बिजली के तार से झुलसी बच्ची।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के मिर्जापुर में बुधवार को घर के बाहर खेल रहीं तीन बच्चियां करंट लगने से झुलस गईं। बिजली का तार डंपर की चपेट में आने से टूटकर गिरा था। हादसे के बाद तीनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा गया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। दो का जिला अस्पताल में और एक का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे में सुरेंद्र के घर आई रिश्तेदारी की तीन बच्चियां प्रांजल (8), साक्षी (13) पुत्री सोनू यादव, खुशी यादव पुत्री सुभाष यादव झुलसी हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 6 बजे एक डंपर मिट्टी गिराकर सनहा की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
मिर्जापुर बंधे पर डंपर की चपेट में आने से बजली का केबल टूट गया और हादसे में तीनों बच्चियां झुलस गईं। प्रांजल की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। यहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर, हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन