फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three firms showed interest in Khorabar Housing Scheme Gorakhpur

खोराबार आवासीय योजना: तीन फर्मों ने दिखाई रुचि, बदले में जीडीए देगा भूखंड

Fri, 17 Mar 2023 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Mar 2023 11:45 AM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि खोराबार आवासीय एवं मेडिसिटी योजना को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। ढांचागत विकास के लिए फर्म का चयन जल्द कर लिया जाएगा। साथ ही कन्वेंशन सेंटर के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Three firms showed interest in Khorabar Housing Scheme Gorakhpur
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से प्रस्तावित खोराबार आवासीय एवं मेडिसिटी योजना के लिए आमंत्रित की गई निविदा में तीन फर्मों ने रुचि दिखाई है। चयनित निजी फर्म यहां का ढांचागत विकास करेगी और इसके बदले में प्राधिकरण उसे भूखंड उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन


खोराबार में 175 एकड़ में आवासीय एवं मेडिसिटी योजना विकसित करने की योजना है। सार्वजनिक निजी भागीदारी के आधार पर प्रस्तावित इस योजना के 100 एकड़ क्षेत्रफल में आवासीय जबकि 75 एकड़ में मेडिसिटी विकसित होगी। नवरात्र के पहले दिन ही इसके शिलान्यास की तैयारी है। इसी के साथ पंजीकरण भी शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस परियोजना की आधारशिला रख सकते हैं।
विज्ञापन

बाक्स

कन्वेंशन सेंटर के लिए चार फर्में आगे आईं
रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क में वाटर पार्क की जगह विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर की विस्तृत कार्ययोजना एवं लेआउट बनाने के लिए प्रतिष्ठित कंसलटेंट का चयन किया जाना है। जीडीए की ओर से इसके लिए रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) आमंत्रित की गई थी। इसके लिए चार फर्मों ने रुचि दिखाई है। जल्द ही एक फर्म का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि खोराबार आवासीय एवं मेडिसिटी योजना को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। ढांचागत विकास के लिए फर्म का चयन जल्द कर लिया जाएगा। साथ ही कन्वेंशन सेंटर के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए कंसलटेंट के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed