{"_id":"63109baa6d13f7538e2e313f","slug":"three-doctors-absent-for-a-month-on-chc-belghat-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी बेलघाट का हाल: महीने भर से नदारद हैं तीन डॉक्टर, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी बेलघाट का हाल: महीने भर से नदारद हैं तीन डॉक्टर, वेतन रोका
Thu, 01 Sep 2022 05:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Sep 2022 05:16 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि सीएचसी में चार डॉक्टर तैनात हैं। सर्जन डॉ. अखिलेश सिंह अधीक्षक हैं। वह लेवल तीन के डॉक्टर हैं। इसके अलावा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. विधि मिश्रा, फिजीशियन डॉ. रवि गुप्ता और मेडिकल ऑफिसर डॉ. विशाल कुमार गुप्त की तैनाती है। तीनों डॉक्टर एक महीने से अस्पताल गए ही नहीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेलघाट में तैनात चार में से तीन डॉक्टर एक महीने से अस्पताल नहीं गए हैं। वहीं, अधीक्षक भी बिना सूचना दिए नदारद हैं। अस्पताल में मरीजों को इलाज नहीं हो पा रहा है। सीएमओ ने सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि सीएचसी में चार डॉक्टर तैनात हैं। सर्जन डॉ. अखिलेश सिंह अधीक्षक हैं। वह लेवल तीन के डॉक्टर हैं। इसके अलावा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. विधि मिश्रा, फिजीशियन डॉ. रवि गुप्ता और मेडिकल ऑफिसर डॉ. विशाल कुमार गुप्त की तैनाती है।
विज्ञापन
तीनों डॉक्टर एक महीने से अस्पताल गए ही नहीं। इन्होंने अवकाश पर जाने की कोई सूचना विभाग को नहीं दी है। इसके अलावा अस्पताल के अधीक्षक व सर्जन डॉ. अखिलेश सिंह भी चार दिन से बगैर बताए अवकाश पर हैं। सभी का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, सीएचसी सिंहोरिया से डॉ. विनोद कुमार प्रसाद को बेलघाट ट्रांसफर किया गया है। उन्होंने भी अब तक ज्वाइन नहीं किया।