फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three died and 141 new corona positive got in Gorakhpur

गोरखपुर में चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 141 नए मिल कोरोना पॉजिटिव

Sat, 26 Sep 2020 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Sep 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
three died and 141 new corona positive got in Gorakhpur
corona in india - फोटो : पीटीआई

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के बीच पिछले 12 दिन से स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा घटा दिया है। इसकी वजह से मरीजों की संख्या भी घटती जा रही है। पिछले 12 दिन से रोजाना औसतन 3000 से लेकर 3900 के बीच ही लोगों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में 3297 नमूनों की जांच में 141 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। चार मरीजों की मौत भी हुई है। नए मरीजों में गीता प्रेस के कर्मचारी और एम्स के छात्र शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 14779 हो गई है। इनमें 13268 लोग ठीक हो चुके हैं। 226 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 1285 हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गीता प्रेस में एहतियात के तौर पर जांच कराई गई तो करीब 12 से अधिक कर्मचारी संक्रमित मिले। वहीं, एम्स में एक और छात्र संक्रमित मिला है। दो दिन पूर्व ही छात्रों ने सुरक्षा सहित संक्रमण को लेकर सवाल खड़े करते हुए सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमितों में सबसे अधिक 12 लोग झरना टोला में मिले। इनमें एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। इनके अलावा रेलवे अस्पताल, जाफरा बाजार, मिर्जापुर पचपेड़वा, बशारतपुर में एक ही परिवार के दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।

शाहपुर इलाके में मिले सर्वाधिक 20 मरीज
शहर में 74 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर इलाके में सर्वाधिक 20 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा गोरखनाथ में आठ, कोतवाली में 17, कैंट में 11, रामगढ़ताल इलाके में चार, गुलरिहा इलाके में तीन, राजघाट क्षेत्र में पांच, चिलुआताल इलाके में दो और तिवारीपुर में चार मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 45 नए मरीज मिले हैं। गगहा, पिपराइच, बांसगांव और कौड़ीराम में एक-एक, खजनी और बड़हलगंज में दो-दो, खोराबार में पांच, बेलघाट, सहजनवां और भटहट में छह-छह और चरगांवा में 14 मरीज मिले हैं। इनके अलावा 22 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई चार मरीजों की मौत
जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत शुक्रवार की दोपहर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। शाहपुर थाना क्षेत्र के ओम नगर के रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत बृहस्पतिवार की देर रात बीआरडी में हुई है। पिपराइच के 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत भी बीआरडी में हुई है। इनके अलावा महराजगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र के गौनरिया निवासी व्यक्ति की मौत शुक्रवार की दोपहर बीआरडी में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed