फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three dead and 21 new corona positive got in maharajganj

CoronaVirus: महराजगंज में कोरोना से तीन की मौत, 21 नए मिले पॉजिटिव

Mon, 05 Oct 2020 06:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Oct 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
three dead and 21 new corona positive got in maharajganj
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जबकि 21 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं कोई स्वस्थ नहीं हुआ।
विज्ञापन


जिले में अब तक कोरोना के कुल केस 5218 हो चुके हैं। जिसमें 4102 सक्रिय केस हैं। 1040 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से मरने वालो की संख्या बढ़कर 76 हो चुकी है।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए. अंसारी ने बताया कि अब तक एक लाख चौदह हजार सात सौ पच्चीस सैंपल की जांच हो चुकी है। 4379 लोग होमआइशोलेसन में हैं। सभी संक्रमितों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। होमआइशोलेसन में रहने वालो पर निगरानी समितियों की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन ने दिया धरना

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की समस्याओं के विरोध में सोमवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन ने धरना दिया तथा मांगों से संबंधित व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं से विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों का भी कार्य कराया जा रहा है, लेकिन जब बात उनके हितों की आ रही है तो जिम्मेदार उन्हें राहत देने को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।

जिला संयोजक राधेश्याम मौर्य ने कहा कि जब तक शासन की ओर से 62 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली कार्यकर्ताओं को हटाए जाने संबंधी नियमावली नहीं बन जाती, तब तक उन्हें एकमुश्त पांच लाख रुपये दिए जाएं।

अपनी 12 सूत्री मांगों के ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की सेवा सेवा नियमावली बनाने, सेवानिवृत्त की उम्र 65 वर्ष करने, कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को 5000 रुपये मासिक पेंशन देने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, मिनी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बराबर मानदेय देने, एक माह का चिकित्सा अवकाश देने, सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर वजन मशीन की उपलब्धता बनाए रखने, योग्यता व वरीयता के आधार पर पदोन्नति करने, पोषाहार का पैसा खाते में भेजने, वार्षिक मानदेय में वृद्धि करने एवं कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को बीमा का लाभ देने की मांग की है। इस दौरान राजमति, मीरा, ज्ञानमति, सीमा विश्वकर्मा,  शोभा, नाजमा, सुमन, निर्मला, रिंकी शर्मा, संगीता देवी, सरोज, पुष्पा, शारदा, सुधा, रजनी आदि मौजूद रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed