फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   three dead after Trailer collided with shop in Deoria

Deoria News: देवरिया में ट्रेलर दुकान से टकराया, तीन की मौत, एक गंभीर

Fri, 20 Jan 2023 04:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Jan 2023 04:28 PM IST
सार

हादसे में ड्राइवर भी बुरी तरह से घायल हो गया है। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने घंटों जद्दोजहद के बाद जेसीबी आदि से नीचे दबे लोगों को बाहर निकलवाया। खबर लिखे जाने तक ट्रेलर के नीचे एक के फंसे होने की सूचना थी।

विज्ञापन
three dead after Trailer collided with shop in Deoria
देवरिया में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के मदनपुर थाना स्थित बरांव चौराहे पर एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुकान से टकरा गया। इसमें दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। हृदय विदारक घटना से सभी हतप्रभ हैं। जानकारी होने पर कई थानों की पुलिस के अलावा आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

 
सुबह करीब पौने आठ बजे सरकारी देसी शराब की दुकान के निकट सेल्समैन अशोक यादव, दुकानदार सुधीर सिंह, पतरु सहित करीब छह लोग अलाव सेंक रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बरहज की ओर से आ रही ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गई और बहसुआं गांव निवासी साइकिल सवार पारस पांडेय (50) पुत्र रामजी पांडेय को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


अलाव सेंक रहे लोग जब तक कुछ समझ पाते ट्रेलर उनकी ओर घूम गई और अशोक मद्धेशिया की दुकान से जा टकराई। जिसमें अलाव सेंक रहे बहसुआं गांव निवासी गौरी गोंड़ (60) पुत्र सूर्यनाथ, सुनील मद्धेशिया (45) पुत्र लालसाहब ट्रेलर के पहिया के नीचे आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पारस पांडेय की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ड्राइवर भी बुरी तरह से घायल घायल हो गया है। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने घंटों जद्दोजहद के बाद जेसीबी आदि से नीचे दबे लोगों को बाहर निकलवाया। खबर लिखे जाने तक ट्रेलर के नीचे एक के फंसे होने की सूचना थी।


घटनास्थल पर एसपी संकल्प शर्मा, एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम बरहज गजेंद्र सिंह, रुद्रपुर ध्रुव शुक्ल, सीओ रुद्रपुर पंचम लाल, इंस्पेक्टर मदनपुर मुकेश मिश्र, एकौना बीबी राजभर, बरहज जयशंकर मिश्र, इंस्पेक्टर उमेश कुमार वाजपेयी सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस जमी थी। जबकि प्रशासन की ओर से बड़ा क्रेन मंगाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed