{"_id":"5f844f6c8ebc3e9bbd5f52c8","slug":"three-corona-positive-got-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में तीन मिले कोरोना पॉजिटिव, 12 स्वस्थ होकर गए घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में तीन मिले कोरोना पॉजिटिव, 12 स्वस्थ होकर गए घर
Mon, 12 Oct 2020 06:13 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Oct 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
Corona testing
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर जिले में सोमवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मिले। इस दिन पूर्व में पॉजिटिव मिले 12 लोग ठीक होकर घर चले गए, जबकि 1,550 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2,788 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं, जबकि 40 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा के मुताबिक सोमवार को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के एक और हैंसर ब्लॉक क्षेत्र के दो लोग शामिल हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 12 लोग स्वस्थ भी हुए है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 2,788 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं, जबकि 40 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 158 केस अभी एक्टिव हैं, जबकि 2,590 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
1,550 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और 3,525 लोगों की रिपोर्ट आनी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हों, वे खुद अपनी जांच करा लें।